नगर पालिका परिषद 11से 17 अगस्त तक चलायेगी हर घर तिरंगा अभियान- माया टंडन
जौनपुर। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत आगामी 11 से 17 अगस्त हर घर तिरंगा घर-घर तिरंगा के के पूर्व आज शनिवार को नगर पालिका परिषद के परिसर में अध्यक्ष नगर पालिका माय टंडन की अध्यक्षता में बैठक आयोजित किया गया बैठक में कार्यक्रम के रूपरेखा के बारे में बताया गया 11 अगस्त 2022 को भंडारी स्टेशन से होते हुए नगर के विभिन्न मार्गो से तिरंगा यात्रा निकाली जायेगी जिसमें सभी प्रशासनिक सामाजिक शैक्षिक संस्थाएं शामिल होंगी। इस अवसर पर अध्यक्ष माया टंडन ने बताया तिरंगे का सम्मान हर एक नागरिक का अधिकार है तिरंगे के प्रति हम सभी सजग होकर उसकी सुरक्षा करते हुए तिरंगे का सम्मान करते हुए इस पर्व को मनाए।
बैठक में सभासद सरस गौड़, संतोष मौर्य, डॉ रामसूरत मौर्य, अबूजर शेख, कृष्णा यादव, सुनील यादव, मिंटू पाठक, विपिन सिंह, गुड्डू, अलमास सिद्दीकी, फैसल यासीन, संजय सिंह, जन गण मन संस्था से असलम शेर खान, ऋषि दूबे सामाजिक संस्थाएं एवं कर्मचारी कर्मचारी गण उपस्थित रहे आए हुए आगंतुकों का आभार अधिशासी अधिकारी संतोष कुमार मिश्रा ने करते हुए हर घर झंडा लगाने के लिए अपील किया और उसकी सुरक्षा के लिए उसके सम्मान के लिए लोगों को जानकारी भी दी संचालन सलमान शेख ने किया।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें