फटी नोट लेने से इनकार करने पर डिलवरी ब्वाय को मारी गोली,पुलिस छानबीन में जुटी


यूपी के शाहजहापुर में पिज्जा और बर्गर का आर्डर पहुंचाने गए डिलीवरी ब्वाय को गोली मार दी। घटना तब घटी जब डिलीवरी ब्वाय ने फटा नोट लेने से मना कर दिया। घटना के बाद घायल को उपचार के लिए बरेली भेजा गया हैं। वहीं पुलिस ने आरोपितों की तलाश शुरू कर दी है।
मामला शहर के चौक कोतवाली क्षेत्र का हैं। यहा कच्चा कटरा मुहल्ले में रहने वाला सचिन कुमार कश्यप टाउन हाल के विलंका कैफे में डिलीवरी ब्वाय का काम करता हैं। सदर थाना क्षेत्र के अंतर्गत स्थित कैफे में आया पिज्जा बर्गर के आर्डर की डिलीवरी पहुंचाने के लिए वह कस्टमर के घर पहुंचा। उसके साथ उसका साथी रितिक भी था। दोनों बुधवार की रात करीब 12 बजे जलालनगर निवासी नदीम के यहां डिलीवरी देने पहुंचे।
रितिक के अनुसार सचिन को डिलीवरी के 197 रूपए लेने थे। आरोप है कि नदीम ने उसे 200 रुपये का फटा नोट दे दिया।फटा नोट लेने से जब उसने इन्कार किया तो नदीम व उसका भाई नईम भड़क गए। दोनों गाली गलौज करने लगे।यह देख सचिन ने विरोध किया। जिस पर नदीम ने सचिन की पीठ में गोली मार दी। जबकि रितिक बाल बाल बच गया।
घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को राजकीय मेडिकल कालेज भिजवाया। जहां से उसकी हालत को देखते हुए उसे बरेली रेफर कर दिया। प्रभारी निरीक्षक अमित पांडेय ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कई जगह दबिशें दी गई हैं। आराेपितों की तलाश जारी हैं।  

Comments

Popular posts from this blog

बुलेट के मॉडिफाइड साइलेंसर पर चला परिवहन विभाग का चाबुक, 5 वाहनों का चालान

जौनपुर में लेखपाल भर्ती परीक्षा को लेकर हाई अलर्ट, 21 केंद्रों पर 10 हजार अभ्यर्थियों की होगी कड़ी निगरानी

*जनपद में साइबर क्राइम सेल/थाना जनपद जौनपुर व थानों की साइबर सेल पुलिस टीम द्वारा सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से 125 गुमशुदा मोबाइल (कीमत करीब बीस लाख रूपये) अब तक कुल 1640 मोबाइल (कीमत करीब 3 करोड़ 28 लाख रुपया) को बरामद कर मोबाइल स्वामियों को किया गया सुपुर्द-*