कुलपति को लापता होने का पोस्टर लगा कर छात्र आन्दोलन की राह पर, जानें क्या है पूरा मामला

फीस वृद्धि के विरोध में कई दिनों से आंदोलन कर रहे इलाहाबाद विश्वविद्यालय के छात्रों ने कुलपति प्रो. संगीता श्रीवास्तव के लापता होने का पोस्टर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है। साथ ही पोस्टर को कई जगह चस्पा भी किया गया है। इसमें लिखा गया है कि विवि की कुलपति प्रो. संगीता श्रीवास्तव कई माह से लापता चल रही हैं। उनको अंतिम बार दिल्ली की फ्लाइट लेते देखा गया था। इसके बाद उनका कुछ पता नहीं है। उनकी जानकारी देने पर छात्र आभारी रहेंगे। पोस्टर में कुलपति के खिलाफ कुछ आपत्तिजनक बातें भी लिखी गई हैं। बता दें कि इलाहाबाद विवि में फीसवृद्धि के विरोध में कई दिनों से आंदोलन चल रहा है। बड़ी संख्या में छात्र यूनियन भवन पर अनशन पर बैठे हुए हैं।छात्रो का यह आन्दोलन अब राज भवन तक गूंजने लगा है। 

Comments

Popular posts from this blog

*रफ्तार बनी काल: ऑटो पलटते ही उजड़ गई दो जिंदगियां, तीन जिंदगी जंग में*

*युवा उद्यमी योजना में सुस्ती पर डीएम का कड़ा रुख: लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी*

मड़ियाहूं में समता सम्मेलन में बोलीं—जातीय जनगणना व यूजीसी लागू न हुआ तो होगा आंदोलन-डॉ. पल्लवी पटेल