पूर्वांचल में अब तक का सबसे बड़ा डांडिया महोत्सव जौनपुर में देखने को मिला: आम्रपाली दुबे



भोजपुरी हिरोइन ने आयोजकों सहित सैकड़ो जोड़ो के साथ राजमहल में किया गरबा डांडिया डांस


जौनपुर। नगर के राज महल में गहना कोठी द्वारा प्रायोजित फ्रेंड्स ग्रुप ट्रस्ट जारा इवेंट द्वारा आयोजित डांडिया महोत्सव 8 का आयोजन हुआ जिसमें निर्णायक मंडल के रूप में भोजपुरी सुपरस्टार आम्रपाली दुबे  ने निर्णायक मंडल के साथ-साथ डांडिया और गरबा के नृत्य भी किया कार्यक्रम का शुभारंभ मां दुर्गा जी की आरती अतिथि विधायक रमेश मिश्रा विधायक विधान परिषद बृजेश सिंह प्रिन्सू ,अध्यक्ष नगर पालिका परिषद माया टंडन, एडीएम राम प्रकाश, ईओ नगर पालिका संतोष मिश्रा सहित मीडिया के लोंगो ने संयुक्त रूप से किया।


कार्यक्रम में विभिन्न तरह की प्रतियोगिताएं हुई जिसमें बेस्ट फीमेल डांडिया वंशिका सिंह बेस्ट डांडिया आशीष माली बेस्ट किड डांडिया आराध्या सिंह बेस्ट ग्रुप शादाब ग्रुप बेस्ट कपल  नवीन कुमार मिश्रा ने खिताब हासिल किया अम्रपाली दुबे ने विजेताओं को सम्मानित करते हुए कहां की मैं तो देश-विदेश घूमती हूं पूर्वांचल का अब तक का सबसे बड़ा डांडिया महोत्सव जौनपुर में देखने को मिला।
अतिथियों का स्वागत विनीत सेठ ने किया आभार आयोजक सलमान शेख ने किया कार्यक्रम का संचालन सागर सिंह सोलंकी जयंती इशिता शर्मा ने संयुक्त रूप से किया।
इस अवसर पर डॉ अजीत कपूर डॉक्टर सुभा सिंह डॉ मधु शारदा डॉ शैली निगम डॉक्टर अंबर खान कपिल देव मौर्य, राजेन्द्र प्रसाद सिंह, मधुकर तिवारी, मनोज वत्स, जितेंद्र यादव, मिनाज शेख, सरला महेश्वरी,  सुधांशु सिंह, दीपक सिंह, राजकुमार सिंह, कमर हसनैन दीपू, मुन्ना मिश्रा आदि लोग परिवार सहित उपस्थित रहे

Comments

Popular posts from this blog

21 अप्रैल को जौनपुर पहुंच कर लोकसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार का आगाज करेंगे बाबू सिंह कुशवाहा, जाने क्या है पूरा कार्यक्रम

तेज रफ्तार का कहर: पेड़ से टकराई कार तीन के दर्दनाक मौत

हाईस्कूल एवं इन्टर बोर्ड की परीक्षा परिणाम घोषित,जौनपुर के इन सात बच्चो ने टापर सूची में शामिल होकर लहराया परचम