डीएम मेडिकल कॉलेज के निर्माण कार्य का किया निरीक्षण,अधूरे काम को जल्द पूरा करने का निर्देश


जौनपुर।जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा के द्वारा मेडिकल कॉलेज का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी के द्वारा मुख्य अस्पताल भवन, शैक्षणिक भवन ,लैब का निरीक्षण किया गया।  कॉलेज में द्वितीय वर्ष के 77 छात्रों का एडमिशन हो चुका है। हॉस्टल के निरीक्षण के दौरान पाया कि हॉस्टल लगभग बनकर तैयार है और अवशेष कार्य को जल्द से जल्द पूर्ण कर लेने के लिए निर्देश जिलाधिकारी के द्वारा दिए। जिलाधिकारी ने बताया कि निर्माण कार्य अपेक्षा के अनुरूप धीमी गति से चल रहा था जिसके लिए प्रमुख सचिव को अवगत करा दिया गया है और कार्यदायी संस्था टाटा कंपनी एवं राजकीय  निर्माण निगम के खिलाफ कार्यवाही करने के लिए पत्र प्रेषित किया गया है। उन्होंने बताया कि डेढ़ महीने में अवशेष कार्य को पूर्ण कर लिया जाएगा। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी सीलम सई तेजा सहित अन्य कार्यदाई संस्था के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

जौनपुर शूटआउट केस: 25-25 हजार के इनामी आरोपी फरार 8 मददगार गिरफ्तार

जौनपुर -खुटहन में मेधावी छात्रों का सम्मान, यश कोचिंग संस्थान में हुआ पुरस्कार वितरण

प्रो. एसपी सिंह का निधन: शिक्षा जगत को अपूरणीय क्षति, अनुशासन और ज्ञान के प्रतीक थे : डॉ. जेपी सिंह