जानिए 3 से 4 दिनों तक मौसम की क्या स्थिति रहने वाली है


जौनपुर। पूर्वांचल समेत जौनपुर में पिछले एक सप्ताह से मौसम के मिजाज में तेजी से बदलाव देखने को मिला है। दिन में तेज धूप हो रही है तो रात में गलन भी बढ़ गई है। आज सोमवार की सुबह कोहरे का भी असर देखने को मिला। शहरी और ग्रामीण इलाकों में कोहरा छाए रहने के साथ ही पछुआ हवाएं चलती रही। जिस वजह से ठंड भी ज्यादा लग रही थी। शहरी इलाकों में तो थोड़ा कम लेकिन ग्रामीण इलाकों में कोहरा घना रहा। यही कारण है कि धूप होने के बाद भी मौसम साफ नहीं दिख रहा था। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार तीन-चार दिनों तक फिलहाल कोहरा छाए रहने और 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पछुआ हवाएं चलने के आसार हैं। तापमान में भी उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। आम जनमानस को सावधान रहने की जरूरत है।

Comments

Popular posts from this blog

जौनपुर में दो बाइकों की टक्कर: चाचा गंभीर, भतीजा घायल; वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर

*जौनपुर में पेट्रोल-डीजल को लेकर अफवाहों पर विराम, प्रशासन ने कहा—पर्याप्त स्टॉक, घबराने की जरूरत नहीं*

*जौनपुर में जनगणना 2027 की तैयारियां तेज, तीन दिन में कार्य पूरा करने का अल्टीमेटम*