पूर्व राज्यपाल केसरी नाथ त्रिपाठी के निधन पर इस भाजपा नेता ने जताया गहरा शोक


जौनपुर। बंगाल के पूर्व राज्यपाल केशरी नाथ त्रिपाठी के निधन पर भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजेश श्रीवास्तव बच्चा भइया एडवोकेट ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि बाबू केसरी नाथ जी के निधन से पूरे समाज को अपूरणीय क्षति हुई है।वह बेहद मिलनसार और मृदुभाषी व्यक्ति रहे। अपने पूरे जीवन को भाजपा के लिए समर्पित रखा था।
बच्चा भइया ने कहा कि जब त्रिपाठी जी भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष थे तो तो भाजपा कार्यकर्ताओं का बहुत सम्मान करते थे और उनका जुड़ाव जौनपुर से बहुत रहा वे मेरे पिता सन्तोषी बाबू की पुण्यतिथि पर श्रंद्धाजलि सभा में भी दीवानी अधिवक्ता संघ में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में आये थे जौनपुर बराबर आते रहते थे।
विदित हो की पंडित केसरी नाथ त्रिपाठी जी जौनपुर जिले की मछली शहर सीट से लोकसभा चुनाव लड़े थे।उस समय यह सीट सामान्य थी।
बता दें कि बंगाल के पूर्व राज्यपाल और भाजपा के वरिष्ठ नेता पूर्व विधानसभा अध्यक्ष केशरी नाथ त्रिपाठी का आज सुबह पांच बजे निधन हो गया। उन्होंने अंतिम सांस प्रयागराज में ली। श्री त्रिपाठी उत्तर प्रदेश विधानसभा के तीन बार अध्यक्ष रहें, और उत्तर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भी रहें। श्री त्रिपाठी के निधन की खबर मिलते ही भाजपा के तमाम बड़े नेताओं ने शोक प्रकट करते हुए परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त किया हैं।

Comments

Popular posts from this blog

जनपद का विकास पुरुष बनने के लिए कृपाशंकर सिंह एन्ड कम्पनी की चाल हुई फुस्स, जानिए असली सच है क्या?

योगी के तबादला एक्सप्रेस की जद में नौ आईएएस और पांच पीसीएस के बदले गये कार्यक्षेत्र,जानिए किसे कहां मिली तैनाती

सगे छोटे भाई ने बड़े भाई की हत्या कर दिया पुलिस एफआईआर दर्ज कर विधिक कार्रवाई में जुटी, हत्यारा फरार