बरात गये युवक की लाश मिली तालाब के किनारे झाड़ी में, हत्या का मुकदमा दर्ज पुलिस छानबीन में जुटी


जौनपुर। जनपद के थाना बरसठी क्षेत्र स्थित पुरेसवा गांव में एक तालाब किनारे झाड़ी में आज गुरुवार को युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। धारदार हथियार से सिर पर वार कर हत्या की गई थी। ग्रामीणोंकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। जेब से मिले आधार कार्ड से मृतक की शिनाख्त प्रयागराज जिले के सरायममरेज थाना क्षेत्र के बैरहना पतैया गांव निवासी सर्वजीत तिवारी (36) के रूप में हुई है।
परिजनों को सूचित कर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। घटनास्थल के बगल में सर्वजीत की बाइक मिली। घटनास्थल पर पहुंचे परिजनों ने बताया कि सर्वजीत बुधवार शाम बाइक से भदोही के नागमलपुर गांव में बरात के लिए निकला था। रात में घर न आने पर परिजन फोन करने लगे तो उसका मोबाइल बंद था। 
मिली खबर के अनुसार पुरेसवा के ग्रामीणों के अनुसार जब ग्रामीण तालाब के पास गए तो बाइक गिरी दिखी। वहां पहुंचे तो झाड़ी में युवक का शव दिखा। जानकारी लगते ही मौके पर भीड़ लग गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे बरसठी एसओ दिनेश कुमार, एसआई राजकुमार यादव ने शव को कब्जे में ले लिया।
उसकी जेब से उसका टूटा हुआ मोबाइल मिला उसके आधार पर परिजनों को सूचना दी गई। मौके पर काफी खून भी गिरा था। आशंका है कि हत्या कहीं और कर शव को यहां फेंका गया है। सर्वजीत के दो बच्चे हैं। पत्नी कंचन देवी गांव के ही विद्यालय में शिक्षामित्र है। घटना के बाद परिजनों में रो-रोकर बुरा है। थानाध्यक्ष दिनेश कुमार ने बताया कि मृतक के पिता की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच पड़ताल की जा रही है। हत्यारा जल्द सलाखों के पीछे भेजा जायेंगा। 

Comments

Popular posts from this blog

जौनपुर में दिनदहाड़े युवक की चाकू मारकर हत्या, पुलिस जांच जुटी

जिलाधिकारी डॉ दिनेश चंद्र के द्वारा उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की परिषदीय बोर्ड परीक्षा -2026 को निष्पक्ष, पारदर्शी और नकल विहीन संपादित कराये जाने के उद्देश्य से कलेक्ट्रेट परिसर में स्थापित ई-डिस्ट्रिक्ट सेल का औचक निरीक्षण किया गया।

पूर्वांचल विश्वविद्यालय को मिली “एक जिला–एक व्यंजन” योजना में बड़ी जिम्मेदारी