राजधानी बस का ठहराव हो सकता है जौनपुर, जानें क्या होगा समय


जौनपुर। राजधानी बस सेवा का ठहराव जल्द ही बढ़ सकता है। परिवहन निगम ने जाे प्रस्ताव तैयार किया है, उसके मुताबिक बस जौनपुर में भी रुकेगी। अभी तक वाराणसी से लखनऊ के बीच एक ठहराव सुल्तानपुर है। वाराणसी से बस संचालन का समय भी बदला जा सकता है।
राजधानी बस सेवा शुरू करने का फायदा परिवहन निगम को नहीं मिल पा रहा है। यह बस करीब छह घंटे में लखनऊ पहुंच रही है। छह मार्च से अब तक रोजाना 14-15 यात्री ही सफर कर रहे हैं। 52 सीट वाली बस कैंट स्टेशन से रोजाना भोर में साढ़े चार बजे चलती है, जो सुबह साढ़े दस बजे लखनऊ पहुंच जाती है। शाम पांच बजे लखनऊ से वाराणसी के लिए चलती है। इसका किराया सामान्य बसों से ज्यादा है। लिहाजा, यात्रियों की संख्या नहीं बढ़ रही है। इस सिलसिले में एआरएम कैंट महेंद्र पांडेय से बात करने पर उन्होंने बताया कि पूरी जानकारी मुख्यालय को दी जा चुकी है। बस का ठहराव जौनपुर करने का प्रस्ताव दिया गया है। आने-जाने के समय में बदलाव भी किया जाना है।

Comments

Popular posts from this blog

आज की युवा पीढ़ी में संक्रमण की तरफ फैल रहा है तनाव- सीमा सिंह

*जौनपुर के केराकत थाना प्रभारी निरीक्षक त्रिवेणी सिंह के उपर पर गिरफ्तारी वारंट जारी,*

अभियान चलाकर समर्थ उत्तर प्रदेश को वर्ष 2047 तक एक विकसित राज्य बनाने का संकल्प