ट्रैक्टर चालक की सर कूच कर हत्या का प्रयास, घायल पहुंचा ट्रामा सेंटर वराणसी, जानें हमले का कारण


हौसला बुलंद बदमाशो ने रात को घर के दरवाजे के पास सो रहे 60 वर्षीय व्यक्ति ट्रैक्टर चालक की सिर कूंचकर हत्या का प्रयास किया गया। बदमाशों के हमले में गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को परिजनों ने अस्पताल पहुंचाया। जहां उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने वाराणसी रेफर कर दिया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से हथौड़ा बरामद किया है। वहीं दो लोगों को हिरासत में लेकर जांच-पड़ताल भी कर रही है। घटना जनपद भदोही स्थित ज्ञानपुर के थाना कोइराना इलाके के दरवासी गांव की है।
जानकारी के मुताबिक दरवांसी गांव निवासी राजनाथ पाल (60) ट्रैक्टर चालक हैं। वह अपने निजी ट्रैक्टर से ईट इत्यादि ढोने का काम करते हैं। हर रोज की तरह वे रात में खाना खाने के बाद घर के बाहर दरवाजे के पास ही चारपाई लगाकर सो गए थे। परिजनों के मुताबिक भोर में करीब तीन से चार बजे के बीच कुछ बदमाश आए और सो रहे राजनाथ के सिर पर हथौड़े से हमला कर दिया।
हमले से होने वाली चीख-पुकार सुनकर परिजन कमरे बाहर निकले तो राजनाथ को लहूलुहान हालत में देखकर उनके होश उड़ गए। परिजन तत्काल उन्हें लेकर एक निजी चिकित्सालय पहुंचे। जहां राजनाथ की गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उनको वाराणसी रेफर कर दिया। जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।


घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से लहूलुहान हथौड़ा बरामद किया। वहीं परिजनों की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार पैसे के लेन-देन को लेकर हुआ विवाद हमले का कारण हो सकता है। इस मामले में पुलिस दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

Comments

Popular posts from this blog

जौनपुर को जाम से राहत: बदलापुर पड़ाव–तूतिपुर के बीच पीपे का पुल जनता को समर्पित

मदरसा अरबिया रियाजुल उलूम में 13 बच्चों की हुई दस्तारबंदी

जिलाधिकारी ने किया जन सेवा केंद्र का निरीक्षण, किसानों से ‘फार्मर रजिस्ट्री’ कराने की अपील की