मोहम्मद हसन इंटर कॉलेज का परीक्षा फल रहा सराहनीय, शिक्षको ने छात्रों की दी बधाई


जौनपुर। माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा जारी परीक्षा परिणाम में मोहम्मद हसन इंटर कॉलेज के हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की अधिकतर छात्र छात्राओं ने परीक्षा में प्रथम श्रेणी में परीक्षा उत्तीर्ण कर विद्यालय का गौरव बढ़ाने का कार्य किया है छात्र-छात्राओं द्वारा कड़ी मेहनत के पश्चात विद्यालय को प्राप्त इस उपलब्धि पर प्रबंधक डॉ० अब्दुल कादिर खान ने सराहना की और शिक्षको को बधाई ज्ञापित करते हुए परीक्षा फल से संतोष व्यक्त किया। प्रधानाचार्य मोहम्मद नासिर खान ने छात्र-छात्राओं को आगे और कठिन परिश्रम करने एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए सभी को इस उपलब्धि पर शुभकामना दिया इस अवसर पर उपस्थित विद्यालय के सभी शिक्षक गण एवं स्टाफ आदि उपस्थित रहे। मोहम्मद हसन इंटर कॉलेज में  इंटरमीडिएट के छात्र आदित्य कुमार मौर्य ने 92% के साथ प्रथम तथा अहमद रजा ने 91.6% के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया वही अभिनव पाल ने 89%अंक के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया। हाई स्कूल के अनुराग यादव ने (86%) अंक के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया फाकेहा आदिल ने  (85.5% )अंक के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया वही आयुषी मौर्य ने (84.6%) अंक के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया।

Comments

Popular posts from this blog

गभीरन बाजार में परीक्षा देकर लौट रहे छात्र पर हमला, एससी-एसटी एक्ट समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज

ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्ला अली ख़ामेनेई के निधन की खबर पर जौनपुर में उबाल, एसपी कार्यालय तक पहुंचा विरोध

जफराबाद नगर पंचायत के चेयरमैन प्रतिनिधि डॉ.सरफराज़ खान पर दबंगों द्वारा किया गया जान लेवा हमला