डीएम जौनपुर का शख्त आदेश वर्षात से पहले प्रत्येक दशा में सफाई कार्य पूरे किए जाए


जौनपुर। जिलाधिकारी अनुज कुमार झा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में वर्ष 2023-24 ड्रेनों की सफाई के संबंध में आवश्यक बैठक की गई।बैठक में जनपद जौनपुर में लगभग 698 किलोमीटर लंबाई की ड्रेनों की सफाई का कार्य, जिसकी कुल लागत 04 करोड़ 24 लाख है, कि कार्ययोजना अनुमोदित की गई। सफाई का कार्य अधिशासी अभियंता शारदा सहायक खंड-36 जौनपुर, शारदा सहायक खंड-39 प्रयागराज एवं सिंचाई खंड सुल्तानपुर-2 और सिंचाई खंड जौनपुर के द्वारा किया जाएगा।
जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया है कि सफाई का कार्य बरसात के पहले पूर्ण कर लिया जाए और मुख्य विकास अधिकारी के द्वारा गठित टीम से सत्यापन करा लिया जाए।
इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी बी.बी.सिंह, अधिशासी अभियंता शारदा सहायक खंड-36 जौनपुर, अधिशासी अभियंता शारदा सहायक खंड-39 प्रयागराज, सिंचाई खंड सुल्तानपुर-2  एवं अधिशासी अभियंता सिंचाई खण्ड जौनपुर विपिन कुमार उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

बुलेट के मॉडिफाइड साइलेंसर पर चला परिवहन विभाग का चाबुक, 5 वाहनों का चालान

जौनपुर में लेखपाल भर्ती परीक्षा को लेकर हाई अलर्ट, 21 केंद्रों पर 10 हजार अभ्यर्थियों की होगी कड़ी निगरानी

*जनपद में साइबर क्राइम सेल/थाना जनपद जौनपुर व थानों की साइबर सेल पुलिस टीम द्वारा सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से 125 गुमशुदा मोबाइल (कीमत करीब बीस लाख रूपये) अब तक कुल 1640 मोबाइल (कीमत करीब 3 करोड़ 28 लाख रुपया) को बरामद कर मोबाइल स्वामियों को किया गया सुपुर्द-*