परीक्षा देने जा रही छात्रा को ट्रक ने कुचला, भाई गम्भीर रूप से घायल, परिवार में कोहराम



जौनपुर। जनपद के थाना सिकरारा क्षेत्र स्थित पूरामुकुंद गांव के पास फोरलेन पर शुक्रवार की सुबह करीब साढ़े दस बजे परीक्षा देने जा रहे बाइक सवार भाई-बहन को पीछे से एक ट्रक ने टक्कर मार दिया। इस हादसे में बहन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में मृत और घायल दोनों भाई-बहन प्रतापगढ़ जिले के आसपुर देवसरा क्षेत्र के गोविंदपुर गांव निवासी थे। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
प्रतापगढ़ जिले के आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के गोविंदपुर गांव निवासी आदित्य सिंह(23) अपनी बहन अदिति सिंह(22)  को बाइक पर बैठाकर राजा हरपाल सिंह पीजी कॉलेज सिंगरामऊ में बीकाम की परीक्षा दिलाने जा रहा था। आदित्य सिंह अपने नाना राज बहादुर सिंह निवासी रीठी थाना सिकरारा के घर रात को रूका था। सुबह नाना के घर से ही परीक्षा दिलाने के लिए बहन को बाइक पर बैठाकर निकला। जैसे ही पूरा मुकुंद गांव के पास पहुंचा था कि पीछे से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दिया। इससे आदित्य सिंह घायल हो गए और अदिति सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। घायल आदित्य सिंह ने मोबाइल से परिजनों को सूचना दिया। पिता अरविंद सिंह, नाना राज बहादुर सिंह, मां वंदना सिंह सहित परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है।

Comments

Popular posts from this blog

जौनपुर में स्मार्ट मीटर का बड़ा विस्तार: 1.71 लाख से ज्यादा उपभोक्ता जुड़े, अब मोबाइल की तरह होगा बिजली रिचार्ज

*जौनपुर साइबर सेल का बड़ा एक्शन: 240 मोबाइल बरामद, 45 लाख की रिकवरी*

*राशन, गैस और योजनाओं पर सख्ती: डीएम की बैठक में अवैध भंडारण व लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश*