सड़क दुर्घटना में बीएड के दो छात्रो की दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम

जनपद प्रयागराज स्थित दारागंज थाना क्षेत्र के शास्त्री पुल पर अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार दो छात्रों की मौत हो गई। घटना सुबह करीब सात बजे हुई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। स्कूटी में किसी वाहन ने पीछे से टक्कर मारा है। सड़क पर गिरने के बाद दोनों युवकों को कुचलते हुए वाहन निकल गया। चालक वाहन लेकर भागने में सफल रहा।
दारागंज के बक्शी कला निवासी उत्कर्ष यादव (24) पुत्र राजेंद्र कुमार यादव बीएड का छात्र था। वह शनिवार को बीएड की परीक्षा देने के लिए अपने मित्र विकास मिश्र (23) पुत्र वीरेंद्र मिश्र के साथ स्कूटी से हंडिया जा रहा था। स्कूटी विकास मिश्रा की थी। सुबह करीब सात बजे शास्त्री पुल पर किसी तेज रफ्तार वाहन ने स्कूटी में टक्कर मार दी। जिससे दोनों सड़क पर दूर जा गिरे। इसके बाद वाहन उन्हें कुचलते हुए भाग निकला। दोनों को तत्काल एसआरएन अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना परिजनों को मिली तो परिवार में कोहराम मच गया। रोते बिलखते परिजन अस्पताल पहुंच गए। उत्कर्ष यादव दो भाइयों में बड़ा था। विकास मिश्र पटना एनआईटी से बीटेक कर रहा है। अस्पताल पहुंचे परिजनों ने बताया कि शास्त्री पुल पर सड़क की मरम्मत होने के कारण आवागमन वन वे हो गया है। इसके कारण ही हादसा हुआ है। 

Comments

Popular posts from this blog

गभीरन बाजार में परीक्षा देकर लौट रहे छात्र पर हमला, एससी-एसटी एक्ट समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज

ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्ला अली ख़ामेनेई के निधन की खबर पर जौनपुर में उबाल, एसपी कार्यालय तक पहुंचा विरोध

जफराबाद नगर पंचायत के चेयरमैन प्रतिनिधि डॉ.सरफराज़ खान पर दबंगों द्वारा किया गया जान लेवा हमला