मामूली विवाद में अपने ही अपनो के बने जान के दुश्मन, दो लोगो की मौत से परिवार में कोहराम


जौनपुर। जनपद के दो थाना क्षेत्रो में जमीन के लिए मामूली विवाद को लेकर अपने ही अपनों के जान के दुश्मन बन गए। सुजानगंज थाना क्षेत्र के भैंसहा रामपुर गांव में भाई ने भाई की हत्या कर दिया तो  थाना बरसठी क्षेत्र के कांटी गांव में चाचा-चाची ने लाठी-डंडे से हमला कर अपने भतीजे की जान ले ली है। दोनों ही मामलों में पीड़ित परिवार में कोहराम मचा है। पुलिस तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर तफ्तीश में जुटी है। 
थाना सुजानगंज क्षेत्र के भैंसहा रामपुर निवासी राम सिंह पटेल (50) पुत्र पारसनाथ पटेल रविवार सुबह बारिश के बाद पानी की निकासी के लिए नाली साफ करने लगे। तभी भाई रामकरन से कहासुनी हो गई जो मारपीट में बदल गई। रामकरन और उसकी पत्नी सुमित्रा देवी ने ईंट से राम सिंह पटेल पर हमला बोल दिया। परिणाम हुआ कि मौके पर ही राम सिंह की मौत हो गई।
घटना के समय राम सिंह के परिवार में केवल पत्नी और बड़ी बहू थी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। सीओ बदलापुर अशोक सिंह ने कहा कि मृतक की पत्नी चंद्रावती ने तहरीर दी है। जिसमें रामकरन सिंह पटेल व राम सिंह पटेल में विवाद हो गया। धक्का-मुक्की होने पर राम सिंह पटेल की खड़ंजे पर गिरने से मौत हो गई। मुकदमा दर्ज किया गया है।
वहीं बरसठी थाना क्षेत्र के कांटी गांव की है। जहां भूमि विवाद को लेकर भाइयों में विवाद हो गया। देखते ही देखते लाठी-डंडे चलने लगे। जिसमें फूलचंद (32) गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे घायलावस्था में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां से बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। रास्ते में फूलचंद की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ मछलीशहर अतर सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने के बाद मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। 

Comments

Popular posts from this blog

*जौनपुर में PNG गैस पाइपलाइन खुदाई के दौरान धंसी मिट्टी में फंसे मजदूर, 30 फीट गहरे गड्ढे में हादसा, दो मजदूरों की मौत, एक की तलाश जारी*

जौनपुर को जाम से राहत: बदलापुर पड़ाव–तूतिपुर के बीच पीपे का पुल जनता को समर्पित

पीयू को भारत सरकार से मिला प्रशस्ति-पत्र ,कुलपति के मार्गदर्शन में मिली बड़ी उपलब्धि