2024 के चुनाव में इन्डिया गठबंधन भाजपा को सत्ता से करेगा बाहर- शिवपाल यादव


जौनपुर। सपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार शिवपाल यादव ने दावा किया है कि 2024 के लोकसभा चुनाव में इन्डिया गठबंधन भाजपा को सत्ता से बाहर खेदड़ने में पूरी तरह से सफल एवं कामयाब रहेगा। श्री यादव ने यह भी कहा इन्डिया गठबंधन एनडीए गठबंधन से काफी अधिक मजबूत और सशक्त है। श्री यादव यहां जनपद में आगमन पर शहर स्थित होटल रिवर व्यू में मीडिया से बात करते हुए उपरोक्त दावा किया है।
श्री यादव ने कहा भाजपा के कार्यकाल में प्रदेश ही नहीं देश में कानून व्यवस्था पूरी तरह जर्जर हो चुकी है तो मंहगाई आम जनमानस की कमर तोड़कर रख दी है इतना ही भ्रष्टाचार तो अपने चरमोत्कर्ष पर है।सरकारी कार्यालयो में बगैर रिश्वत के कोई काम सम्भव नहीं है। उत्तर प्रदेश की बात करे तो यहां पर के घोषणायें होती है कोई भी जन हित के कार्य नहीं नजर आ रहे है बिजली सड़क चिकित्सा शिक्षा आदि जैसी मूलभूत समस्याओ से प्रदेश की जनता जूझ रही है। उन्होने कहा कि सपा के शासन काल में लागू की गई योजनाओ को अपना बता कर यूपी की सरकार अपनी पीठ थपथपा रही है। विकास के कार्य पूरी तरह से ठप है। प्रदेश की सरकार जनता का इकबाल पूरी तरह से खो चुकी है। इसलिए 2024 में इसे सत्ता से दूर हटना तय हो गया है।
2024 लोक सभा चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए समाजवादी पार्टी अपने संगठन को मजबूत बनाने की दिशा में काम शुरू कर दिया है। जौनपुर में संगठन विहीन के सवाल पर कहा कि और भी बेहतर संगठन बनाते हुए सपा आने वाले चुनाव में जीत दर्ज करायेगी। जौनपुर में रात को रूकते हुए पार्टी के कार्यकर्ताओ से बात चीत करके नया संगठन घोषित किया जायेगा। श्री यादव ने भाजपा के लोगो को झूठा करार देते हुए कहा कि इस पार्टी के लोग खुद भ्रष्टाचार में लिप्त नजर आ रहे है। सरकारी विभागो में सरकार एक भी पढ़े लिखे नौजवान को नौकरी नहीं दे सकी है। आउट सोर्सिंग के नाम युवाओ को ठगने का काम यह सरकार कर रही है।
ओमप्रकाश राजभर के मुद्दे पर सवाल करने पर शिवपाल यादव ने दो टुक कहा कि ओमप्रकाश राजभर बहुत ही हल्के व्यक्ति है। अभी 2022 में विधान सभा चुनाव के दौरान राजभर ने प्रधानमंत्री और मुख्यमन्त्री योगी आदित्यनाथ को जी भरके गालिया रहे थे। 2024 का चुनाव आने वाला है तो भाजपा से गांठ जोड़ लिए है। कब तक यह गठबंधन रहेगा कहना कठिन है। राजभर अवसर वादी नेता है। इन्हे समाज और पार्टी कार्यकर्ताओ से मतलब नहीं अपना और अपने परिवार के हित के लिए कहीं भी मुँह मार सकते है।
एक सवाल के जवाब में श्री यादव ने कहा कि लोक सभा के चुनाव में भाजपा के खिलाफ इतने मुद्दे है कि उसका जबाव देना भाजपाईयो के बस में नहीं है।बसपा को इन्डिया गठबंधन का हिस्सा बनने के सवाल पर दो टुक कहा कि बसपा तो भाजपा की बी टीम है। शिवपाल यादव ने बड़े दावे के साथ कहा कि उत्तर प्रदेश में गठबंधन के लोग आपस में बात चीत करके सीटो का बंटवारा तय कर लेगे कोई विवाद नहीं होगा।समाजवादी पार्टी 40 से 50 सीटो को जीतने जा रही है।इस बार केन्द्र में एनडीए अथवा भाजपा की सरकार नहीं बनने पायेगी।
जौनपुर की चर्चा करते हुए कहा कि यहां आने पर देखा थानो की जर्जर स्थिति है तो सड़के खुदी पड़ी है। मेडिकल कॉलेज की जिसकी स्थापना सपा शासन काल में हुआ था आज तक बनाकर चालू नहीं हो सका है। विकास की योजनायें कहीं भी नजर नहीं आयी है। सपा छोड़कर भाजपा में जाने पर पूर्व विधायक सुषमा पटेल को लेकर कहा वह सपा की विधायक कभी नहीं रही।
इस अवसर पर सपा के नेता गण निवर्तमान जिलाध्यक्ष डाॅ अवधनाथ पाल, विधायक मल्लहनी लकी यादव, विधायक मुंगराबादशाहपुर पंकज पटेल, सपा नेत्री संगीता यादव, पूर्व अध्यक्ष लालबहादुर यादव, पूर्व एम एल सी लल्लन प्रसाद यादव, पूर्व विधायक राजनरायन विन्द, पूर्व विधायक हाजी मोहम्मद अरशद, पूर्व दर्जा प्राप्त मंत्री सतेन्द्र उपाध्याय, श्याम बहादुर पाल, राहुल त्रिपाठी, राजन यादव, विवेक रंजन यादव आदि बड़ी संख्या में सपाई मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

जौनपुर संसदीय सीट पर टिकट परिवर्तन की अफवाह पर बसपा के मंडल क्वार्डिनेटर की दो टुक,मतदाता अफवाहो से बचे

लोकसभा चुनावः बसपा का टिकट बदला श्रीकला धनंजय सिंह हटी,श्याम सिंह यादव चुनावी मैदान में,निकलने लगे है राजनैतिक मायने

नौ फर्जी पत्रकार गिरफ्तार पुलिस विभाग के अधिकारी ने पूरे प्रदेश के जिलो में अभियान चलाने का दिया निर्देश