नौकरी मिलने के बाद पत्नी की बेवफाई से पति हैरान, अब रिस्ता खत्म करने का लिया निर्णय

पीसीएस अधिकारी ज्योति मौर्या और आलोक मौर्य का विवाद चर्चा में आने के बाद अब लगभग प्रतिदिन नौकरी पेशा महिलाओ के बेवफाई की कहानियां सामने आ रही है।समाज में इसका असर क्या होगा सहज अनुमान लगाया जा सकता है। अभी जनपद प्रयागराज से नौकरी पेशा महिला के बेवफाई का मामला फिर चर्चा में आया है।शादी के बाद पति के सहयोग से बीएससी और नर्सिंग का कोर्स कराने के बाद पत्नी की बेवफाई से आहत फिजियोथेरेपिस्ट केसर प्रसाद पटेल ने कहा कि पत्नी ने मेरे साथ दगाबाजी की है तो मैं खुद उसके साथ नहीं रहना चाहूंगा। उसे तलाक देकर अपने बेटे के साथ जिंदगी गुजार लूंगा। अब अदालत में लड़ाई नहीं लड़नी है बल्कि उससे छुटकारा पाना है। समाज में अपना मजाक नहीं बनाना है।
सहसों बाजार में फिजियोथेरेपी सेंटर के संचालक केसर प्रसाद पटेल का विवाह 2017 में उतरांव इलाके की प्रियंका पटेल से हुआ था। उनका पांच साल का एक बेटा भी है जिसका नाम हर्ष। केसर प्रसाद का कथन है कि शादी के बाद उन्होंने प्रियंका को बीएससी और नर्सिंग कोर्स कराया, लेकिन वह 21 जून को पैसे-गहने लेकर घर से चली गई। बेटा भी छोड़ गई।
इसके बाद सरायइनायत थाने में उसकी गुमशुदगी दर्जकर पुलिस खोज रही थी तभी प्रियंका शनिवार शाम थाने पहुंची। वहां उसने पति केसर से दो टूक कह दिया कि तुम्हारे साथ नहीं रहना है। मुझे तलाक दे दो। इसके बाद वह थाने से अपने मायके चली गई।
पत्नी के इस रवेयै से दुखी केसर प्रसाद ने कहते है कि उन्होंने अपना मना बना लिया है। पत्नी ने बेवफाई की है। धोखा दिया है। तलाक देने के लिए बोली है। ऐसे में ऐसी औरत के साथ मैं खुद नहीं रहना चाहता। मैं उसे तलाक देकर बेटे के साथ जीवनयापन करूंगा।दूसरी ओर प्रियंका ने कहती है कि शादी के बाद उसे लगातार प्रताड़ित किया जाता रहा है जिसकी वजह से उसने अब रिश्ता खत्म करने का निर्णय ले लिया है। बेवफाई की बात गलत है।

Comments

Popular posts from this blog

डीआईजी वैभव कृष्णा की सलामी में गूंजा आरटीसी दीक्षांत परेड का गौरव, 687 नए आरक्षियों ने लिया सेवा-संकल्प

जिलाधिकारी ने उत्तर प्रदेश होमगार्ड इनरोलमेंट परीक्षा-2025 के दूसरे दिन जनपद के 19 परीक्षा केंद्रों का आकस्मिक निरीक्षण किया

गुजरात ने विकास के साथ सांस्कृतिक विरासत को भी जीवंत बनाए रखा — कुलपति प्रो. वंदना सिंह