इस सांसद को 10 दिना में दो बार मिली जान से मारने की धमकी मुकदमा दर्ज पुलिस छानबीन में जुटी,आखिर कारण है क्या



जनपद भदोही के सांसद रमेश चंद्र बिंद को मोबाइल पर एक और जान से मारने की धमकी मिली है। तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दिया है। 10 दिनों के अंदर सांसद को यह दूसरी धमकी मिली है। दिल्ली में भी दर्ज मुकदमें में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर चुकी है।
भदोही के लोकसभा सदस्य डॉ. रमेश चंद्र बिंद ने 12 अगस्त को गोपीगंज थाने में तहरीर दिया। जिसमें कहा कि 11 अगस्त को शाम सात बजकर 49 मिनट पर उनके व्यक्तिगत मोबाइल नंबर पर 11 मैसेज आए। जिसमें भद्दी-भद्दी गाली, अभद्र भाषा का प्रयोग एवं जान से मारने की धमकी दी गई। मैसेज में लिखा है कि 'आप सरकार में हो मै भी सरकारी हूं। भदोही जनपद में आओगे तो जान से मार देंगे। 10 दिनों के अंदर सांसद को यह दूसरी धमकी मिली है। जिससे सियासी सरगर्मी बढ़ गई है। कोतवाली पुलिस ने शनिवार की रात में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दिया है। पुलिस आरोपी के मोबाइल नंबर से उसका पता लगाने में जुट गई है। अपर पुलिस अधीक्षक राजेश भारती ने कहा कि सांसद को फोन से धमकी मिली थी। जिस पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की गई है। बताते चलें कि एक सप्ताह पूर्व दिल्ली में ही सांसद को फोन पर जान से मारने की धमकी मिली थी। जिसमें दिल्ली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए भदोही निवासी मिथिलेश को दिल्ली के ही एक कंपनी से गिरफ्तार कर लिया था।

Comments

Popular posts from this blog

जिलाधिकारी डॉ दिनेश चंद्र के द्वारा उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की परिषदीय बोर्ड परीक्षा -2026 को निष्पक्ष, पारदर्शी और नकल विहीन संपादित कराये जाने के उद्देश्य से कलेक्ट्रेट परिसर में स्थापित ई-डिस्ट्रिक्ट सेल का औचक निरीक्षण किया गया।

जौनपुर: वांछित अभियुक्त की गिरफ्तारी को गई एसओजी टीम पर पथराव, कई पुलिसकर्मी घायल

*कलश यात्रा के दौरान चैन चोरी करने वाली दो महिलाएं गिरफ्तार*