विवाहिता ने लिखा चिट्ठी -'मैं मौत को गले लगा लूंगी', फिर हो गई गायब, गोमती नदी पुल के पास मिला चप्पल


जौनपुर। तेजी बाजार थाना क्षेत्र के कंधीकला गांव निवासी एक विवाहित युवती अपने घर में रात 11 बजे मौत को गले लगाने की बात लिखी चिट्ठी छोड़कर लापता हो गई। काफी देर तक पता नहीं चला तो परिवार के लोग खोजने लगे। घर से थोड़ी दूरी पर कंधी घाट पुल पर भोर में उसका चप्पल मिला। ऐसे में परिवार के लोगों ने नदी में कूदने की आशंका जताया, हालांकि दो घंटे तक गोताखोरों की तलाश में भी उसका पता नहीं चला। 
कंधी कला गांव निवासी ओम प्रकाश उपाध्याय की विवाहित पुत्री कंधी कला में ही रहती थी। परिवार के लोगों ने बताया कि बुधवार की रात करीब 11 बजे घर पर ही एक चिट्ठी लिख कर छोड़ दी कि मैं मौत को गले लगा लूंगी। उसके बाद घर से निकल गई। अनहोनी की आशंका से परिवार के लोग खोजते खोजते कंधी पुल के पास पहुंचे तो वहां पर महिला का चप्पल दिखाई पड़ा। अनुमान लगाया गया कि महिला इसी पुल से नदी में कूदी होगी। परिजनों ने डायल 112 को भी सूचना दी। उसके बाद थानाध्यक्ष तेजी बाजार राम प्रवेश कुशवाहा फोर्स के साथ पहुंचे और दो घंटे तक नदी में तलाश की गई। लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला।

Comments

Popular posts from this blog

जिलाधिकारी डॉ दिनेश चंद्र के द्वारा उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की परिषदीय बोर्ड परीक्षा -2026 को निष्पक्ष, पारदर्शी और नकल विहीन संपादित कराये जाने के उद्देश्य से कलेक्ट्रेट परिसर में स्थापित ई-डिस्ट्रिक्ट सेल का औचक निरीक्षण किया गया।

जौनपुर: वांछित अभियुक्त की गिरफ्तारी को गई एसओजी टीम पर पथराव, कई पुलिसकर्मी घायल

आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के लिए ₹30,000 मानदेय की मांग उठाई