कल यानी 20 सितंबर से पूर्वी उत्तर प्रदेश में बारिश के आसार, वज्रपात की भी चेतावनी, इन सभी जिलों के लिए येलो अलर्ट

पश्चिम बंगाल और ओडिशा तटों से दूर उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी पर कम दबाव का क्षेत्र बन गया है। इसके कारण अगले दो दिनों में इसके उत्तरी ओडिशा और दक्षिणी झारखंड में पश्चिम उत्तर पश्चिम की ओर बढ़ने की संभावना है। आंचलिक मौसम विज्ञान केन्द्र के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, इसके प्रभाव के चलते बुधवार की शाम से पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में बारिश व वज्रपात के आसार हैं।
आंचलिक मौसम विज्ञान केन्द्र के पूर्वानुमान के मुताबिक, बारिश, गरज और बौछारों का मौसम 25 सितंबर तक रहेगा। 22 को कुछ तेज बारिश हो सकती है, हालांकि इसकी रफ्तार मध्यम ही रहेगी। मंगलवार को भी प्रदेश के कुछ इलाकों में बरसात हुई। लखनऊ में 14 मिमी से अधिक पानी बरसा, तो चुर्क में 16..8 मिमी और कानपुर नगर में 21..4 मिमी बरसात हुई।
बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रविदास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीरनगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुरखीरी, सीतापुर, हरदोई, लखनऊ, बाराबंकी, राजबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकरनगर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं व आसपास के इलाकों में बारिश तो होगी ही, साथ ही वज्रपात को लेकर भी येलो अलर्ट मौसम विभाग ने जारी किया है।बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र के कारण बुधवार को वज्रपात और बारिश के आसार हैं, ऐसा मौसम 22 सितंबर तक बने रहने के आसार हैं, इसे लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट भी जारी किया है।

Comments

Popular posts from this blog

जौनपुर को जाम से राहत: बदलापुर पड़ाव–तूतिपुर के बीच पीपे का पुल जनता को समर्पित

*जौनपुर में PNG गैस पाइपलाइन खुदाई के दौरान धंसी मिट्टी में फंसे मजदूर, 30 फीट गहरे गड्ढे में हादसा, दो मजदूरों की मौत, एक की तलाश जारी*

राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी के खिलाफ दर्ज मुकदमा वापस,सभी आरोपी दोषमुक्त