जानिए आखिर सपा महासचिव शिवपाल सिंह यादव को पुलिस प्रेक्षक से मिलने जाने से क्यों रोका गया


घोसी उपचुनाव के लिए मतदान शुरू होने में अब कुछ घंटे का समय बचा है। ऐसे में समाजवादी पार्टी ने पुलिस-प्रशासन पर पक्षपातपूर्ण रुख अख्तियार करने का आरोप लगाया है। मतदान की उल्टी गिनती शुरू होने के साथ इसका तापमान और बढ़ता दिख रहा है।
सोमवार को आजमगढ़ से मऊ जिला मुख्यालय जा रहे सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह को पुलिस ने आचार संहिता उल्लघंन का हवाला देकर आजमगढ़ बॉर्डर पर ही रोक दिया। शिवपाल आजमगढ़ में आईजी अखिलेश कुमार से मुलाकात के बाद निर्वाचन आयोग के नियुक्त पुलिस प्रेक्षक से मिलने मऊ आ रहे थे। पुलिस ने जिले में प्रवेश की अनुमति नहीं दी सपा नेता का काफिला लौट गया। इससे पहले पुलिस और सपा जनो के बीच खूब गहमागहमी हुई। शिवपाल यादव ने डीएम से मोबाइल पर बात भी की। 
सपा के राष्ट्रीय सचिव व प्रवक्ता राजीव राय ने बताया कि पुलिस प्रेक्षक से मिलने के लिए एक बजे समय लिया गया था। सपा महासचिव पुलिस प्रेक्षक से मिलने को लेकर जिला मुख्यालय आ रहे थे। आचार संहिता उल्लघंन का हवाला देते हुए आजमगढ़-मऊ बॉर्डर पर ही उन्हें रोक दिया गया। उन्होने पुलिस- प्रशासन पर मनमानी पक्षपातपूर्ण रवैये का आरोप लगाया।
पुलिस अधीक्षक अविनाश पांडेय ने बताया कि चुनाव आयोग के नियमानुसार चुनाव से 48 घंटे पूर्व बाहरी व्यक्ति जिले में नहीं आ सकता है। इससे चुनाव प्रभावित होने की आशंका रहती है। चुनाव आयोग 48 घंटे पहले ऐसे व्यक्ति को जिले से बाहर रहने का निर्देश का अनुपालन किया गया। हलांकि सत्ताधारी दल के कई बाहरी नेता मतदान प्रक्रिया शुरू होने के 20 घन्टे पहले तक घोसी विधान सभा में मौजूद रहे है।
घोसी उपचुनाव भाजपा और समाजवादी पार्टी के लिए प्रतिष्ठा का चुनाव बन गया है। इस मुकाबले को एनडीए बनाम इंडिया गठबंधन की लड़ाई के तौर पर देखा जा रहा है। मतदान से एक दिन पहले दोनों दलों ने चुनाव आयोग में एक दूसरे पर गड़बड़ी करने का आरोप लगाया है। सपा ने भी भाजपा पर प्रशासनिक मशीनरी के दुरुपयोग का आरोप मढ़ा है। उधर प्रशासन ने निष्पक्ष चुनाव कराने की बात कहते हुए कड़े सुरक्षा के इंतजाम किए हैं। 

Comments

Popular posts from this blog

जौनपुर संसदीय सीट पर टिकट परिवर्तन की अफवाह पर बसपा के मंडल क्वार्डिनेटर की दो टुक,मतदाता अफवाहो से बचे

लोकसभा चुनावः बसपा का टिकट बदला श्रीकला धनंजय सिंह हटी,श्याम सिंह यादव चुनावी मैदान में,निकलने लगे है राजनैतिक मायने

जौनपुर संसदीय क्षेत्र में 12 मछलीशहर मे एक पर्चा हुआ निरस्त