महिला सभा की कमेटी घोषित,महिलाओ का सम्मान और स्वाभिमान सपा में है सुरक्षित- रिबू श्रीवास्तव


जौनपुर। समाजवादी महिला सभा की प्रदेश अध्यक्ष रिबू श्रीवास्तव जौनपुर में महिला सभा की जिला कार्यकारिणी घोषित करते हुए शर्मीला यादव को जिलाध्यक्ष नामित कर दिया है। इस अवसर पर महिला सभा की प्रदेश अध्यक्ष रिबू श्रीवास्तव ने नवनियुक्त पदाधिकारी को संम्बोधित करते हुए कहा है कि महिलाओं का सम्मान स्वाभिमान की रक्षा सिर्फ समाजवादी पार्टी ही कर सकती है भाजपा सरकार ने महिलाओं को अपमान किया है आज महिला सुरक्षित नहीं है आये दिन महिलाओं पर हो रहे अत्याचार बलात्कार हत्या जैसी घटना आम हो गयी है। सरकार द्वारा कोई कार्यवाही नहीं किया जाता बल्कि दोषियों की मदद किया जाता है। भाजपा विकास के दावे तो बहुत किए पर जमीन पर उसकी कहीं छाया तक नहीं दिखाई देती है। भाजपा का एजेण्डा जनता के हितों और समस्याओं से संम्बन्धित नहीं होता है। नतीजतन महंगाई और भ्रष्टाचार बढ़ने से हर ओर अराजक स्थिति पैदा हो रही है। हर कोई परेशान है। जनहित में कोई कदम उठाने के बजाय भाजपा अपने पुराने वादों और अपनी अकर्मण्यता को छुपाने के लिए नए तमाशे और इवेंट करती रहती है ताकि जनता उनकी चकाचौंध में बहकी रहे। 
यह डबल इंजन की सरकार जनहित में कोई काम नहीं कर रही है। वह सत्ता में बने रहने के लिए पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाने वाली योजनाओं को ही लागू कर रही है। भाजपा सरकार समाजवादी सरकार के कामों को विज्ञापन जारी कर अपना बताने में लगी है। 
अध्यक्षता करते निवर्तमान जिलाअध्यक्ष डाॅ अवधनाथ पाल ने कहा महिलाएं अब जाग गई है भाजपाई खेल तमाशों से बहकने और भटकने वाली नहीं है। वह 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव में भाजपा को उसके झूठे वादों की याद न केवल दिलाएगी बल्कि झूठे वादे करने वाली भाजपा सरकार को हटायेगी। नव नियुक्त महिला सभा की जिलाध्यक्ष शर्मिला यादव ने सभी पदाधिकारियों का स्वागत किया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व विधायक श्रद्धा यादव, सुमन यादव, मालती निषाद, आरती यादव, तारा त्रिपाठी, सीमा, संगीता,उजमा खान, सोनी यादव, सोनी सेठ, सीमा यादव, पूनम दूबे,आरती श्रीवास्तव, सुशीला गौतम, सबीना, अनन्ता नाविक, शकुंतला, पूजा, राजकुमारी, राजेन्द्र टाइगर, राहुल त्रिपाठी, इर्शाद मंसूरी, अनील दूबे, आदि सपा जन उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

जौनपुर संसदीय सीट पर टिकट परिवर्तन की अफवाह पर बसपा के मंडल क्वार्डिनेटर की दो टुक,मतदाता अफवाहो से बचे

लोकसभा चुनावः बसपा का टिकट बदला श्रीकला धनंजय सिंह हटी,श्याम सिंह यादव चुनावी मैदान में,निकलने लगे है राजनैतिक मायने

जौनपुर संसदीय क्षेत्र में 12 मछलीशहर मे एक पर्चा हुआ निरस्त