सवारियों से भरी मैजिक पलटी एक किशोर की दर्दनाक मौत,20 गम्भीर रूप से घायल, उपचार जारी


जौनपुर। जनपद के नगर परिषद क्षेत्र स्थित बादशाहपुर में आयोजित भरत मिलाप कार्यक्रम से लौट रही सवारियों से भरा वाहन मैजिक हंडिया-जंघई मार्ग पर जैतापुर गांव के सामने अनियंत्रित होकर पलट गया। यह हादसा सोमवार की भोर में हुआ। सवारियों की चीख पुकार सुनकर जुटे ग्रामीणों ने वाहन के नीचे दबे लोगों को किसी तरह बाहर निकाला। सूचना पाकर पुलिस भी पहुंच गई। हादसे में एक किशोर की मौत हो गई, जबकि 20 अन्य लोग जख्मी हो गए। घायलों का उपचार स्थानीय अस्पताल में किया गया। हालत नाजुक होने पर शहर रेफर किया गया है।
घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मची रही। घायलों को एंबुलेंस से घायलों को सीएचसी सरांयपीथा धनूपुर ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल आदित्य मौर्य उर्फ छोटू निवासी वार्ड पांच हंडिया तथा मैजिक चालक अखिलेश निवासी तारागांव को शहर के अस्पताल में भेज दिया गया। अस्पताल पहुंचने के पहले ही छोटू की सांसें थम गईं। चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
अखिलेश का इलाज शहर के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। छोटू कस्बे के ही एक इंटर कॉलेज में 10वीं का छात्र था। पिता कमलाशंकर राज मिस्त्री हैं। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। परिजनों ने विधिक कार्रवाई के बिना ही मृतक का अंतिम संस्कार भी कर दिया। दुर्घटना में घायल शिवम, सोनू, दीपक, रमा, अंशू, अभिषेक, नीरज, संतोष, संजू, सुषमा, पूजा, रीता, मनीषा, कपिल, अतुल, रवि, रामगरीब, अंकित को प्राथमिक उपचार की बाद छोड़ दिया गया। कुछ घायलों का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

Comments

Popular posts from this blog

जौनपुर संसदीय सीट पर टिकट परिवर्तन की अफवाह पर बसपा के मंडल क्वार्डिनेटर की दो टुक,मतदाता अफवाहो से बचे

स्कूल जाते समय तेज धूप के कारण गश खाकर गिरी कक्षा तीन की छात्रा उपचार के दौरान हो गई मौत

लोकसभा चुनावः बसपा का टिकट बदला श्रीकला धनंजय सिंह हटी,श्याम सिंह यादव चुनावी मैदान में,निकलने लगे है राजनैतिक मायने