डबल मर्डर काण्ड के सभी अभियुक्त घटना से 05 घन्टे के अन्दर एक मुठभेड़ में गिरफ्तार तीन के पैर में लगी गोली



जौनपुर। थाना खेतासराय पुलिस ने थानान्तर्गत हुए डबल मर्डर की घटना के सभी छह अभियुक्तो को एक पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया है। गम्भीर रूप से घायल तीन अभियुक्तो को उपचार के लिए अस्पताल भेजवाया है शेष तीन पुलिस हिरासत में है विधिक कार्यवाई प्रचलित है। गिरफ्तार बदमाशो के पास से 03 तमंचा 315 बोर, 03 खोखा कारतूस, 03 जिन्दा कारतूस व एक चाकू बरामद किया गया है।
मिली खबर के अनुसार 28 नवम्बर की देर रात लगभग 11 बजे के आसपास थाना खेतासराय क्षेत्र स्थित कस्बा खेतासराय में आयी एक बारात आई थी। दुर्गा मंदिर खेतासराय के पास अजय प्रजापति उम्र करीब 23 वर्ष व अंकित प्रजापति उम्र करीब 20 वर्ष पुत्र गण फूलचंद प्रजापति निवासी वार्ड नंबर- 4 बभनौटी नगर पंचायत थाना खेतासराय की चाउमीन की दुकान लगी थी वहीं पर शराब पीने वाले बारातियों द्वारा वाद विवाद है गया विवाद के चलते अभियुक्तो ने दोनों भाइयों को चाकू मार दिया,गम्भीर रूप से घायलो को इलाज हेतु सदर अस्पताल भेजा गया। दोनों घायलों का उपचार के दौरान मृत्यु हो गयी है। जिसके सम्बन्ध में तहरीर के आधार पर मनेछा गांव के 06 नामजद अभियुक्तों के विरुद्ध मु0अ0सं0 272/ 23 धारा 147, 148, 149, 302, 504 भादवि का मुकदमा पंजीकृत किया गया। पुलिस अधीक्षक जौनपुर, डा0 अजय पाल शर्मा ने इस दुस्साहसिक घटना में सम्मलित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु शख्त आदेश दिया गया एवं टीमों का गठन कर गिरफ्तारी हेतु लगा दिया गया, जिसमें पुलिस टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए घटना के 05 घंटे के अन्दर ही घटना से सम्बन्धित सभी 06 अभियुक्तों को मनेछा मंदिर के पीछे पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार कर  लिया गया है।

मुठभेड़ के दौरान 03 अभियुक्तों को गोली लगी है, जिन्हें गम्भीर घायल अवस्था में इलाज हेतु अस्पताल भेजा गया है। अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। मुठभेड़ में गिरफ्तार अभियुक्तो का नाम 1. मुकेश बिन्द पुत्र रामसूरत बिन्द ( घायल ) 2. नीशू बिन्द पुत्र तीरथ बिन्द ( घायल ) 3. सतीश बिन्द पुत्र अवधेश बिन्द ( घायल ) 4. विवेक बिन्द पुत्र जयराम बिन्द5. जगदीश उर्फ रामसिंह बिन्द पुत्र लालता बिन्द 6. अमरजीत पुत्र हरिलाल बिन्द सभी अभियुक्त ग्राम मनेछा थाना खेतासराय के निवासी बताये गये है।k

Comments

Popular posts from this blog

जौनपुर संसदीय सीट पर टिकट परिवर्तन की अफवाह पर बसपा के मंडल क्वार्डिनेटर की दो टुक,मतदाता अफवाहो से बचे

लोकसभा चुनावः बसपा का टिकट बदला श्रीकला धनंजय सिंह हटी,श्याम सिंह यादव चुनावी मैदान में,निकलने लगे है राजनैतिक मायने

नौ फर्जी पत्रकार गिरफ्तार पुलिस विभाग के अधिकारी ने पूरे प्रदेश के जिलो में अभियान चलाने का दिया निर्देश