75 सौ करोड़ रूपए की लागत से यहां पर लगेगी एथेनॉल उत्पादन की कंपनी



जौनपुर। जिले में इंडियन ऑयल कंपनी की तरफ से 7500 करोड़ रुपये की विशेष परियोजना लगाई जाएगी। इसके लिए जिला प्रशासन की तरफ से शाहगंज तहसील के गैरवाह में एथेनॉल (बायोडीजल) के उत्पादन व भंडारण के लिए 35 एकड़ भूमि 99 साल के लिए लीज पर उपलब्ध करा दी गई है। इस कार्य को तीन से चार माह में शुरू कर देना है। इससे जनपद के करीब तीन से चार हजार युवाओं के हाथों में रोजगार उपलब्ध होगा।
सरकार की तरफ से पेट्रोल व डीजल में 15 फीसदी एथेनाॅल(बायोडीजल) मिलाकर बेचने के निर्देश के बाद अब कंपनियां भी निवेश के लिए सतर्क हो गईं। इसके लिए कंपनियों को अनुमति के बाद ही निर्माण करना होगा।
इंडियन ऑयल कंपनी की तरफ से इसके लिए प्रमुख सचिव खाद्य एवं रसद विभाग से अनुमति मांगी गई है। इस काम की शुरुआत उत्तर प्रदेश राज्य जैव ऊर्जा नीति-2022 के तहत की जाएगी। इसके लिए भूमि कुछ दिनों पूर्व उपलब्ध करा दी गई है। इसके एक माह के अंदर प्रोजेक्ट जमा करना है। यह एथेनाॅल(बायोडीजल) प्लांट 10 टीपीडी(टन पर-डे) सीबीजी(कम्प्रेस्ड बेस्ड गैस) का होगा। इससे स्थानीय लोगों, किसानों, बेरोजगारों को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे।
एथेनॉल एक पारदर्शी और रंगहीन तरल है। इसे एथाइल अल्कोहल, ग्रेन अल्कोहल के रूप में भी जाना जाता है। यह स्टार्च या चीनी-आधारित फीड स्टाक मक्की के दाने, गन्ना, फसल के अनुपयोगी पदार्थों जैसे सेल्यूलोसिक फीड स्टाक से उत्पादित किया जाता है। अनाज के कच्चे माल से उत्पन्न होने वाले एथेनॉल को पेट्रोल और डीजल में मिलाया जाता है। यह वाहनों से निकलने वाले प्रदूषण को कम करने में मदद करेगा, इससे पर्यावरण संरक्षण को मदद भी मिलेगी।
नेडा के परियोजना अधिकारी प्रेम प्रकाश सिंह के अनुसार पेट्रोल-डीजल में एथेनाॅल बनाने के निर्देश के क्रम में इंडियन ऑयल कंपनी की तरफ से एथेनॉल प्लांट लगाया जाएगा। इसके लिए जिला प्रशासन की तरफ से शाहगंज तहसील के गैरवाह में 35 एकड़ भूमि लीज पर दी जा चुकी है। यह 7500 करोड़ की परियोजना है। इससे तीन चार हजार युवाओं को रोजगार मिलेगा। 

Comments

Popular posts from this blog

जौनपुर संसदीय सीट पर टिकट परिवर्तन की अफवाह पर बसपा के मंडल क्वार्डिनेटर की दो टुक,मतदाता अफवाहो से बचे

लोकसभा चुनावः बसपा का टिकट बदला श्रीकला धनंजय सिंह हटी,श्याम सिंह यादव चुनावी मैदान में,निकलने लगे है राजनैतिक मायने

नौ फर्जी पत्रकार गिरफ्तार पुलिस विभाग के अधिकारी ने पूरे प्रदेश के जिलो में अभियान चलाने का दिया निर्देश