मोदी जी के नेतृत्व में आजदी 75वें गणतंत्र पर भारत आत्मनिर्भर बनने की ओर है अग्रसर - गिरीश चन्द यादव


जौनपुर में सरकारी और गैर सरकारी संस्थानो पर धूमधाम से मनाया गया 75वां गणतंत्र दिवस 

जौनपुर। जनपद में 75 वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया।पुलिस लाइन से लेकर जिला प्रशासन के शीर्ष अधिकारियों सरकारी कार्यलयों पर राष्ट्रीय ध्वज फहरा कर स्वतंत्रता आन्दोलन के नाम अनाम वीर शहीदो को याद किया और देश की एकता अखंडता को अक्षुण्ण बनाये रखने का संकल्प लिया।  
इस अवसर पर जनपद के पुलिस लाइन के ग्राउंड पर पुलिस विभाग के सौजन्य से आयोजित कार्यक्रम में भाग लेते हुए प्रदेश सरकार के खेल एवं युवा कल्याण राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार गिरीश चन्द यादव ने राष्ट्रीय ध्वज फहराते हुए पुलिस लाइन के मैदान में उपस्थित सरकारी तंत्र के अधिकारियों और जन समूह को सम्बोधित करते हुए स्वतंत्रता आंदोलन के वीर शहीद सपूतो को नमन किया और कहा कि आजदी 75 सालो में भारत आज पूरे विश्व में एक बड़ी महाशक्ति बनकर उभरा है।
उन्होंने कहा कि आजादी के इस सफर में अब भारत की आवाम आत्मनिर्भर होने लगी है। हमारे वैज्ञानिक चांद का सफर कर रहे है भारत अब दुनियां के किसी देश पर आश्रित नहीं बल्कि आत्मनिर्भर भारत बन चुका है। उन्होंने कहा हम तकनीक के क्षेत्र में दुनियाभर में सबसे आगे निकल चुके है। आज भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत आर्थिक, सामाजिक और धार्मिक सहित सभी क्षेत्रो में बड़ी उँचाई पर पहुंच रहा है। इतना ही नहीं भारत अब विश्व की तीसरी शक्ति बनकर उभरा है आज भारत की सीमाओ को छेड़ने का साहस किसी भी देश में नहीं है।
उन्होंने कहा कि आज हमारा देश विकसित देश की ओर अग्रसर है, आने वाले 25 साल देश के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। आज देश में एक्सपोनेंशियल विकास हो रहा है। आज समाज के हर तबके के बच्चो को शिक्षा का अवसर मिल रहा है देश में विकास कार्य हो रहे है  वर्ष 2047 तक हम निश्चय ही विकसित राष्ट्र का निर्माण कर लेंगे। वर्तमान में हमारे द्वारा की गई शुरुआत ही हमारी आने वाली पीढ़ी को एक नया आयाम देगी। उन्होंने लोगो से अपील किया कि  देश को विकसित बनाने में अपना योगदान अवश्य दे। इस दौरान देश को आजादी दिलाने वाले वीर सपूतों, स्वतंत्रता सेनानियों  आदि के बलिदान को याद किया गया।
उन्होने पुलिस बल को उनके कर्तव्य और जिम्मेदारियो के प्रति शपथ दिलाते हुए कहा कि समाज में कानून को स्थापित करने का दायित्व पुलिस विभाग के जवानो का है। इसलिए पुलिस का हर सिपाह संकल्प ले कि वह जन मानस के साथ न्याय करते हुए अपने संवैधानिक दायित्वो का निर्वहन पूरी निष्ठा और इमानदार के साथ निभाएगा। इस अवसर पर परेड का निरीक्षण पुलिस अधीक्षक डॉ अजय पाल शर्मा के साथ मुख्य अतिथि ने किया। इस अवसर पर आये हुए सभी अतिथियों का अभिनन्दन और आभार खुद पुलिस अधीक्षक ने किया।इस अवसर पर विधायक बदलापुर रमेश चन्द्र मिश्रा, विधायक शाहगंज रमेश सिंह, जिलाधिकारी श्री अनुज कुमार झा, पुलिस अधीक्षक डॉ० अजय पाल शर्मा एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।  
इसी तरह कलेक्ट्रेट परिसर में जिलाधिकारी कार्यालय पर डीएम अनुज कुमार झा ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया तथा उपस्थित सभी अधिकारियों, कर्मचारियों को शपथ दिलाया गया कि ’’हम भारत के लोग, भारत को एक सम्पूर्ण प्रभुत्व सम्पन्न, समाजवादी, धर्म निरपेक्ष, लोकतान्त्रिक गणराज्य बनाने के लिये उसके समस्त नागरिकों को सामाजिक, आर्थिक और राजनैतिक न्याय, विचार, अभिव्यक्ति, विश्वास, धर्म और उपासना की स्वतंत्रता, प्रतिष्ठा और अवसर की समता प्राप्त कराने के लिये तथा उन सबमें व्यक्ति की गरिमा और राष्ट्र की एकता और अखण्डता सुनिश्चित कराने वाली बन्धुता बढ़ाने के लिये पुनः दृढ़ संकल्प होकर अपनी इस सभा में एतद् द्वारा संविधान को अंगीकृत, अधिनियमित और आत्मार्पित करते हैं।’’
इसके पश्चात जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट सभागार में सभी लोगो को देश के गोल्डन जुबली यानी 75वे गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि एक लंबे संघर्ष के बाद हमें आजादी मिली है निश्चय ही यह उत्सव  का अवसर है। हमारे संविधान निर्माताओं ने दूरदृष्टि के साथ संविधान का निर्माण किया है, यह पूरे विश्व में सबसे बड़ा संविधान है ही, साथ ही इसमें कभी किसी बड़े व्यवस्था परिवर्तन की आवश्यकता नही पड़ी। वर्तमान में जहां अन्य कई देशों को तख्ता पलट जैसी विषमताओं का सामना करना पड़ रहा है हम भाग्यशाली है कि हमे कभी ऐसी प्रतिकूल परिस्थितियों का सामना नही करना पड़ा।यह  निश्चय ही हमारे संविधान निर्माताओं की दूरदर्शिता का ही परिणाम है।इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व रामअक्षयबर चौहान, मुख्य राजस्व अधिकारी गणेश प्रसाद, नगर मजिस्ट्रेट जल राजन चौधरी सहित अन्य अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।इसी प्रकार मुख्य विकास अधिकारी साई तेजा सीलम द्वारा विकास भवन में गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया और अधिकारियों एवं कर्मचारियों को शपथ दिलाई गई।
इसके अलांवा सभी विभागो और शिक्षण संस्थानो में इस राष्ट्रीय पर्व को बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। बच्चो ने प्रभात फेरियां निकाली और विविध प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते हुए पूर्ण आजादी के जश्न को मनाया गया। पूरे दिन हर गली चौराहा पर राष्ट्रीय गीत की धुन बजती रही।  नगर पालिका के परिसर में अध्यक्ष मनोरमा मौर्या के नेतृत्व में सर्व धर्म संगोष्ठी आयोजित की गई जिसमें सभी वक्ताओ ने भारत की आजदी की कहांनी बताते हुए स्वतंत्रता आंदोलन के शहीदो को याद करते हुए उन्हे श्रद्धासुमन अर्पित किया।

  

Comments

Popular posts from this blog

जौनपुर संसदीय सीट पर टिकट परिवर्तन की अफवाह पर बसपा के मंडल क्वार्डिनेटर की दो टुक,मतदाता अफवाहो से बचे

लोकसभा चुनावः बसपा का टिकट बदला श्रीकला धनंजय सिंह हटी,श्याम सिंह यादव चुनावी मैदान में,निकलने लगे है राजनैतिक मायने

नौ फर्जी पत्रकार गिरफ्तार पुलिस विभाग के अधिकारी ने पूरे प्रदेश के जिलो में अभियान चलाने का दिया निर्देश