भीषण सड़क हादसा: जौनपुर निवासी इंजीनियर सहित चिकित्सक की दर्दनाक मौत,तीन गम्भीर रूप से घायल उपचार जारी


प्रदेश की राजधानी लखनऊ के कैंट में बड़ी लाल कुर्ती इलाके में देर रात रफ्तार का जबरदस्त कहर बरपा। एक बेकाबू कार अनियंत्रित होकर विपरीत दिशा में जाकर पेड़ों से टकराकर पलट गई। इस हादसे में एक इंजीनियर और एक डॉक्टर की मौत हो गई जबकि उनके तीन दोस्त घायल हो गए। घायलों में से एक की हालत गंभीर बनी हुई है। हादसा इतना भीषण था कि राहगीरों की रूह कांप गई। कार के भीतर खून ही खून पड़ा मिला।
जौनपुर मूल के निवासी विकास मौर्य (25) मेट्रो में इंजीनियर थे। आजमगढ़ निवासी डॉक्टर अजय कुमार (34) के साथ पीजीआई इलाके में एक अपार्टमेंट में किराए पर रहते थे। ये दोनों शनिवार रात करीब 12.30 बजे अपने तीन दोस्तों अमित गुप्ता, सौरभ गुप्ता व अमित मौर्य (मेट्रो में कार्यरत कर्मचारी) के साथ कार से घूमने निकले थे। अमित गुप्ता व सौरभ गुप्ता दोनों चचेरे भाई हैं। अमित गुप्ता कार चला रहे थे।
पुलिस के मुताबिक रात करीब एक बजे ये सभी तेलीबाग से कैंट होते हुए हजरतगंज की तरफ आ रहे थे। बड़ी लाल कुर्ती इलाके में जब वह पहुंचे तो अचानक से वैगनार कार अनियंत्रित हो गई और दूसरी साइड में जाकर एक के बाद एक दो पेड़ से टकराकर पलट गई। घटनास्थल पर ही विकास मौर्य और अजय कुमार की मौत हो गई। एसीपी कैंट पंकज सिंह ने बताया कि घायल अमित गुप्ता, सौरभ व अमित मौर्य को ट्रामा में भर्ती कराया गया है। जहां पर अमित गुप्ता की हालत गंभीर बनी हुई है।

Comments

Popular posts from this blog

सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा बैठक में डीएम ने इन अधिकारियों को लगाई फटकार, जानिए क्या दिया निर्देश

समर्थ पोर्टल पर सुझाव देकर ‘विकसित उत्तर प्रदेश 2047’ मिशन में भागीदार बनें: जिलाधिकारी

छत से फायरिंग करने वाला दबंग गिरफ्तार, मामूली विवाद में चली गोली