महिला सशक्तिकरण के बाद अब देश के अन्दर हर क्षेत्र में महिलाएं हो रही है सशक्त - सीमा द्विवेदी

जौनपुर। भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ नेता एवं राज्य सभा सदस्य सीमा द्विवेदी ने कहा कि पिछले 10 वर्ष में देश की महिलाएं सशक्त हुई हैं। देश के प्रधानमंत्री जी लगातार महिलाओ के सशक्तिकरण और किसानो के विकास के लिए काम कर रहे है। सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि 25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर आए हैं देश में हवाई अड्डों की संख्या दोगुनी हो गई है और ग्रामीण क्षेत्रों में चार लाख किलोमीटर नई सड़कें बनाई गई हैं। मेट्रो रेल सेवाएं 20 शहरों तक पहुंच गई हैं जो पहले केवल पांच शहरों तक केंद्रित थीं, जबकि वंदे भारत रेलगाडियां 39 मार्गों पर चल रही हैं। उन्होंने कहा कि मेक इन इंडिया और आत्मनिर्भर भारत देश की ताकत बन गए हैं और भारत मोबाइल फोन के दूसरे सबसे बड़े निर्यातक के रूप में उभरा है।भारत शीर्ष पांच अर्थव्यवस्थाओं में शामिल हो गया है।
वैश्विक चुनौतियों के बावजूद, भारत लगातार दो तिमाही से सबसे तेजी से विकास करने वाली अर्थव्यवस्था बना है तथा भारत की विकास दर 7.5% से अधिक रही है। एक महत्वपूर्ण उपलब्धि यह थी कि भारत, चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर झंडा फहराने वाला पहला देश बना। भारत की मजबूत वैश्विक स्थिति ऐतिहासिक जी-20 शिखर सम्मेलन के सफलतापूर्वक आयोजन में स्पष्ट रूप से देखी गयी। आधारभूत संरचनाओं का तेजी से विकास हो रहा है और इस क्रम में ही अटल सेतु का निर्माण हुआ। देश को वंदे भारत तथा अमृत भारत जैसी आधुनिक ट्रेने मिली हैं। तीन दशक के इंतजार के बाद पारित हुए नारी शक्ति वंदन अधिनियम की सराहना करते हुए कहा कि इससे विधानसभा और लोकसभा में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित हुई है।
उन्होंने आगे बताया कि कोई भी राष्ट्र, तेज गति से तभी आगे बढ़ सकता है, जब वह पुरानी चुनौतियों को परास्त करते हुए अपनी ज्यादा से ज्यादा ऊर्जा भविष्य-निर्माण में लगाए। पिछले 10 वर्षों में, भारत ने राष्ट्र हित में ऐसे अनेक कार्यों को पूरा होते हुए देखा है जिनका इंतजार देश के लोगों को दशकों से था। राम मंदिर के निर्माण की आकांक्षा सदियों से थी, आज यह सच हो चुका है। जम्मू कश्मीर से आर्टिकल 370 इतिहास हो चुका है। तीन तलाक के विरुद्ध कड़ा कानून बनाया गया है। शरणार्थियों को नागरिकता देने के लिए नया कानून बनाया गया है। वन रैंक और वन पेंशन लागू की है जिसकी लंबे समय से मांग की जा रही थी। सेना में सी.डी. एस. की नियुक्ति की है। सरकार ने सुशासन और पारदर्शिता को हर व्यवस्था का मुख्य आधार बनाया है। इसी का परिणाम है कि हम बड़े आर्थिक सुधारों के साक्षी बने हैं। देश को जी.एस.टी. के रूप में एक देश एक टैक्स कानून मिला है। 
आज की उपलब्धियां पिछले 10 वर्षों की साधना का विस्तार है। नीति आयोग के अनुसार पिछले 10 वर्षों में 25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकले हैं। देश सही दिशा में तथा सही निर्णय लेते बढ़ रहा है। भारत का निर्यात 450 बिलियन डॉलर से बढ़कर 775 बिलियन डॉलर हो चुका है। एफडीआई दोगुना हुआ है। खादी ग्रामोद्योग के उत्पादों की बिक्री में 4 गुना बढ़ोत्तरी हुई है। आईटीआर फाइल करने वालों की संख्या 3 करोड़ से बढ़कर 8 करोड़ हो चुकी है। स्टार्टअप्स बढ़कर 1 लाख से अधिक हो गए हैं। पिछले साल 1 लाख 60 हजार से अधिक कंपनियां रजिस्टर हुई है। जीएसटी देने वालों की संख्या बढ़कर 1 करोड़ 40 लाख हो गई है। 10 वर्षों में 21 करोड़ से अधिक वाहन बिके हैं। 2014-15 में लगभग 2 हजार इलेक्ट्रिक वाहन बिके थे जबकि 2023-24 में 15 लाख इलेक्ट्रिक वाहन बिके हैं।
आज मोदी जी के नेतृत्व में भारत विश्व गुरू बनने की दिशा में अग्रसर हो रहा है। नारी सशक्तिकरण के तहत महिलाये हर क्षेत्र में अपना परचम लहराने में कामयाब है। सेना मजबूत हुई है।सीमायें पूरी से सुरक्षित है। भारत अब विकसित भारत बन चुका है।इसी के साथ ही जनपद जौनपुर के अन्दर मुंगराबादशाहपुर, मछलीशहर और जनपद मुख्यालय पर बाईपास बनाने की स्विकृत पर केन्द्रीय नेतृत्व का आभार करते हुए कहा कि हम लगातार इसके लिए प्रयास रत रहे जिसे सड़क परिवहन मंत्री भारत सरकार बनाने के लिए अपनी स्वीकृत प्रदान कर दिया है जल्द ही जाम की समस्या से जनपद जौनपुर वासियो को निजात मिल जाएगी।  इस अवसर पर जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह अन्य भाजपा जन उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

जौनपुर संसदीय सीट पर टिकट परिवर्तन की अफवाह पर बसपा के मंडल क्वार्डिनेटर की दो टुक,मतदाता अफवाहो से बचे

लोकसभा चुनावः बसपा का टिकट बदला श्रीकला धनंजय सिंह हटी,श्याम सिंह यादव चुनावी मैदान में,निकलने लगे है राजनैतिक मायने

जौनपुर संसदीय क्षेत्र में 12 मछलीशहर मे एक पर्चा हुआ निरस्त