होली मिलन कर लौट रहे दो युवको की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत


जौनपुर। रिश्तेदारी से होली मिलन करके लौट रहे दो युवक शाहगंज सर्किल के गुरैनी बाजार में चार पहिया वाहन की चपेट में आ गए। इस दुर्घटना में दोनों युवकों की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस के मुताबिक, शाहगंज क्षेत्र स्थित नगर के पोस्ट ऑफिस मोहल्ला निवासी सनोज यादव उर्फ नाटे (38) पुत्र स्व. लालचंद्र यादव और इसी मोहल्ला के दिलीप यादव (30) पुत्र स्व. गोरखनाथ यादव दोपहर बाद क्षेत्र के सफीपुर रिश्तेदारी में होली  मिलने गए थे। वापस लौटते समय गुरैनी बाजार में सामने से आ रहे अज्ञात चार पहिया वाहन उनकी बाइक में टक्कर मार कर फरार हो गया। 
हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस दोनों घायलों को पीएचसी सोंधी ले गई, जहां हालत गंभीर देख डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टर ने दोनों युवकों को मृत घोषित कर दिया। घटना से दोनों परिवारों में कोहराम मचा है। सनोज नगर मे वेल्डिंग का काम करता था। जबकि दिलीप आजमगढ़ जनपद के फुलैस मे एक निजी स्कूल मे ड्राइविंग का काम करता था। थानाध्यक्ष दीपेंद्र सिंह ने बताया कि दुर्घटना में घायल दोनों बाइक सवार की मौत की जानकारी मिली है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा ह। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

Comments

Popular posts from this blog

जमीन की गलत हुई पैमाइश तो श्रीप्रकाश ने टावर से लगा दी छलांग ,हुई मौत

स्कूल परिसर में फंदे से लटका मिला युवक का शव, गांव में सनसनी

ईद-उल-अजहा : डीएम बोले- नई परंपरा नहीं, अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी नजर