आटो रिक्शा और ई रिक्शा के आपसी टक्कर में 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत,परिवार में कोहराम, पुलिस कार्रवाई जारी


जौनपुर। जनपद के थाना सरपतहां क्षेत्र स्थित डीहअसरफाबाद बाजार के पास आटो रिक्शा और ई रिक्शा के आपसी टक्कर में 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। साथ ही एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।
सुइथाकलां (घमहा का पूरा) निवासी दलसिंगार बिंद (60) अपने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ ऑटो रिक्शा से दोस्तपुर अपने रिश्तेदार के यहां किसी के निधन पर शोक-संवेदना प्रकट करने जा रहे थे। इसी दौरान डीहअसरफाबाद बाजार के पास अनियंत्रित ई-रिक्शा से ऑटो रिक्शा की भिड़ंत हो गई। 
घटना के बाद दोनों वाहन सड़क के किनारे पलट गए। आनन- फानन स्थानीय लोग मौके पर पहुंचकर सभी लोगों को बाहर निकालकर उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुइथाकलां ले गए। जहां अन्य घायलों का उपचार करने के बाद गंभीर रूप से जख्मी दलसिंगार और उर्मिला को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। 
परिजन उपचार के लिए दोनों को जौनपुर जिला अस्पताल ले गए जहां उपचार के दौरान दलसिंगार की मौत हो गई। जबकि गंभीर रूप से घायल उर्मिला का इलाज चल रहा है। दलसिंगार की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मामले के संबंध में थानाध्यक्ष सरपतहां त्रिवेणी सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई किया जा रहा है।

Comments

Popular posts from this blog

मदरसा अरबिया रियाजुल उलूम में 13 बच्चों की हुई दस्तारबंदी

एसएसपी कुँवर अनुपम सिंह का सख्त रुख—पुलिस कार्यालय की हर शाखा का किया औचक निरीक्षण, लंबित कार्यों पर जताई नाराज़गी

रामपुर में पुलिस पर फायरिंग नकाबपोश बदमाशों ने चेकिंग के दौरान किया हमला, बाल-बाल बची टीम