मस्जिदों व घरों में लोगों ने रोजा इफ्तार कर मुकम्मल किया रोजा

जौनपुर। मंगलवार को माहे रमज़ान के पहले दिन मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्रों में सुबह से ही रोजेदारों की चहल पहल दिखाई पड़ी। सूर्योदय से पहले ही लोगों ने अपने अपने घरों में सहरी करने के बाद रोज़ा रखने की नीयत किया और अज़ान के बाद फज्र की नमाज़ अदा किया। मौसम खुशगवार होने की वजह से रोजेदारों का पहला दिन काफी अच्छा रहा तो वहीं रमज़ान के पहले दिन मंगलवार होने के कारण नगर के  मस्जिद में नमाज अदा करने वालों की संख्या बढ़ी हुई नजर आई। लोगों ने नमाज के बाद मुल्क में अमन शांति व खुशहाली के लिए दुआएं मांगी। मगरिब से पहले मस्जिदों में रोजा इफ्तार का इंतजाम करते हुए लोग दिखाई दिये और अज़ान की आवाज सुनते ही लोगों ने रोजा खोला और नमाज अदाकर अल्लाह से दुआएं मांगी। इशा की नमाज के बाद मस्जिदों में तरावीह पढ़ने वालों की भीड़ जुटने लगी। खासतौर पर अटाला मस्जिद में हजारों की संख्या में लोग तरावीह पढ़ते हुए नजर आये। बाजार में भी खजूर, दूधफेनी, ब्रोड सहित अन्य सामान खरीदने वालों की काफी भीड़ दिखाई पड़ी।



Comments

Popular posts from this blog

डीआईजी वैभव कृष्णा की सलामी में गूंजा आरटीसी दीक्षांत परेड का गौरव, 687 नए आरक्षियों ने लिया सेवा-संकल्प

जिलाधिकारी ने उत्तर प्रदेश होमगार्ड इनरोलमेंट परीक्षा-2025 के दूसरे दिन जनपद के 19 परीक्षा केंद्रों का आकस्मिक निरीक्षण किया

गुजरात ने विकास के साथ सांस्कृतिक विरासत को भी जीवंत बनाए रखा — कुलपति प्रो. वंदना सिंह