यूपी कैबिनेट ने लिया फैसला, सुरक्षा गार्ड और शिक्षकों के मानदेय में होगी बढ़ोतरी


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई कैबिनेट बैठक ने वेतन समिति पर मुख्य सचिव की संस्तुति पर मुहर लगा दी है। इससे 656 सुरक्षा गार्ड और 2130 शिक्षकों का मानदेय व भत्ता बढ़ना तय हो गया है। जो सुरक्षा गार्ड मुख्यमंत्री और राज्यपाल के यहां तैनात हैं उन्हें अब 12500 की जगह 22 हजार रुपये प्रोत्साहन मिलेगा।
वहीं, व्यावसायिक शिक्षा में विशेषज्ञों को अब 500 की जगह 750 रुपये बढ़ाकर दिया जाएगा। उन्हें 12 हजार की जगह अधिकतम 15 हजार मिलेंगे। हाईस्कूल में 400 की जगह 500 किया गया है। वहीं, तदर्थ शिक्षकों को भी राहत दी गई है। अब उनका समायोजन मानदेय पर होगा। 
- यूपी में स्पेशल इन्वेस्टमेंट रीजन बनेगा। इसके लिए एक्ट लाया जाएगा। NIRMAN लाने वाला यूपी तीसरा राज्य होगा। मास्टर प्लानिंग और बदलाव प्राधिकरण स्तर पर होंगे। एनओसी भी प्राधिकरण स्तर पर हो सकेगी। 
- एडेड स्कूलों में खाली पदों के सापेक्ष प्रवक्ता और सहायक अध्यापक रख लेते हैं जबकि पद समाप्त होना चाहिए। सुप्रीम कोर्ट ने तदर्थ शिक्षकों को हटाने के निर्देश दिए। 2254 शिक्षक ऐसे हैं। प्रबंधन और शिक्षक की मांग थी कि स्थाई नियुक्ति तक इन्हे मानदेय पर रखा जाएगा। सहायक अध्यापकों को 25 हजार रुपये और प्रवक्ता को 30 हजार रुपये दिए जाएंगे।

Comments

Popular posts from this blog

*जौनपुर में PNG गैस पाइपलाइन खुदाई के दौरान धंसी मिट्टी में फंसे मजदूर, 30 फीट गहरे गड्ढे में हादसा, दो मजदूरों की मौत, एक की तलाश जारी*

जौनपुर को जाम से राहत: बदलापुर पड़ाव–तूतिपुर के बीच पीपे का पुल जनता को समर्पित

पीयू को भारत सरकार से मिला प्रशस्ति-पत्र ,कुलपति के मार्गदर्शन में मिली बड़ी उपलब्धि