बकरी के साथ दुष्कर्म की घटना:दरिन्दगी करने वाले पिचास को पुलिस ने भेजा जेल,गांव के लोगो ने दरिन्दे को पकड़कर सौंपा था पुलिस को



बहसी दरिन्दे महिला बच्ची सहित जानवर के साथ अपनी वासना की आग बुझाने में जरा भी संकोच नहीं करते है। जी हा ताजा मामला 
उत्तर प्रदेश के जनपद रामपुर का प्रकाश में आया है जहां एक शख्स ने पालतू बकरी से हैवानियत की वारदात को अंजाम दिया, जैसे ही लोगों को इसकी भनक लगी इलाके में हड़कंप मच गया। आरोपी मौके से फरार हो गया था। लेकिन, कुछ ही देर बाद वो पकड़ा गया। ग्रामीणों ने उसे पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. घटना इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है।
बता दें कि पूरा मामला रामपुर के शाहबाद थाना क्षेत्र के एक गांव का है, जहां रहने वाले विजय सिंह की पालतू बकरी के साथ पड़ोस के रहने वाले शेर सिंह ने हैवानियत की.  घटना के समय विजय की पत्नी घरेलू कार्य में व्यस्त थी. बच्चों के चिल्लाने की आवाज सुनकर वो घटनास्थल पहुंची. वहीं, आरोपी शेर सिंह वहां से भाग गया था. 
हालांकि, कुछ ही देर में गांव वालों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया. पुलिस ने बीएनएस की धारा 352 एवं 351(2) तथा पशु क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 की धारा 3 एवं 11 के तहत एफआईआर दर्ज कर शेर सिंह को गिरफ्तार कर लिया. बकरी मालिक विजय सिंह ने बताया कि वारदात उनके घर में हुई थी. आरोपी चोरी-छिपे घर में दाखिल हुआ और खूंटे से बंधी के साथ हैवानियत की. बच्चों ने शोर मचाया तब हमें पता चला. देखा कि बकरी खून से लथपथ थी. आरोपी को गांव के लोगों ने पकड़ लिया था और पुलिस को सौंप दिया. अब पुलिस विधिक कार्यवाही कर रही है।

Comments

Popular posts from this blog

BSA ने 30 बच्चों को पहनाई माला, कराया नामांकन… अभिभावकों ने रख दी बड़ी मांग!

डीआईजी वैभव कृष्णा की सलामी में गूंजा आरटीसी दीक्षांत परेड का गौरव, 687 नए आरक्षियों ने लिया सेवा-संकल्प

जिलाधिकारी ने उत्तर प्रदेश होमगार्ड इनरोलमेंट परीक्षा-2025 के दूसरे दिन जनपद के 19 परीक्षा केंद्रों का आकस्मिक निरीक्षण किया