अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की 48 सदस्यीय पुनर्गठित कमेटी जारी देखे सूची

राकेश (चुनार) को का0 प्रदेश महासचिव की जिम्मेदारी, रामप्रकाश, रतन एवं मनीष बने उपाध्यक्ष।

लखनऊ। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष डा0 इंद्रसेन श्रीवास्तव ने अपनी इकाई का पुनर्गठन किया है जिसमें 3 वरिष्ठ उपाध्यक्ष, 15 उपाध्यक्ष एवं 22 को सचिव की जिम्मेदारी दी है। पुनर्गठित कमेटी में राकेश श्रीवास्तव (चुनार) को प्रदेश उपाध्यक्ष से कार्यकारी प्रदेश महामंत्री की जिम्मेदारी दी है वहीं प्रदेश सचिव रहे राम प्रकाश श्रीवास्तव (लखनऊ), रतन श्रीवास्तव (गोरखपुर) एवं मनीष श्रीवास्तव को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी है। प्रदेश अध्यक्ष ने शुक्रवार की शाम को जूम मीटिंग कर संगठन की समीक्षा के बाद पुनर्गठित कमेटी की घोषणा की। 

जारी सूची में प्रदेश अध्यक्ष ने प्रदेश महामंत्री श्याम चंद्र श्रीवास्तव (सुल्तानपुर), कार्यकारी प्रदेश महामंत्री राकेश श्रीवास्तव (चुनार), कोषाध्यक्ष आमोद श्रीवास्तव (लखनऊ), शैलेंद्र श्रीवास्तव (वाराणसी) को संगठन मंत्री की जिम्मेदारी दी है।  वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर श्री राजीव रतन लखीमपुर, संजीव सक्सेना बरेली एवं ब्रिज किशोर श्रीवास्तव को उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी है। 

प्रदेश अध्यक्ष डा0 इंद्रसेन श्रीवास्तव ने सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए संगठन द्वारा दी गई जिम्मेदारी को निभाते हुए महासभा को मजबूत करने का अनुरोध किया है।



Comments

Popular posts from this blog

*पंचायत मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन, 10 जून से निरीक्षण के लिए उपलब्ध*

पेड़ गिरने से भैंस की हुई मौत, पशुपालक का 1 लाख का हुआ नुकसान

चक्रवाती तूफान का कहर: सैकड़ों पेड़ गिरे, 20 घण्टे बाद आवागमन हुआ बहाल