दिल्लीवासियों को मिलेगी बड़ी राहत, जल्द सड़कों पर दौड़ेंगी 1000 से ज्यादा नई इलेक्ट्रिक बसें
दिल्लीवासियों को इस महीने बड़ी राहत मिलने जा रही है। परिवहन मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह ने कहा कि सरकार एक रिकवरी प्लान पर काम कर रही है और उसका लक्ष्य एक साल के भीतर डीटीसी को घाटे से मुनाफे में बदलना है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में पर्याप्त इलेक्ट्रिक बसें नहीं हैं हम और लाएंगे। 1000 से ज़्यादा इलेक्ट्रिक बसें इसी महीने से दौड़ेगी. नई दिल्ली। परिवहन मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह ने शनिवार को कहा कि इस महीने दिल्ली को 1,000 से ज्यादा इलेक्ट्रिक बसें मिलेंगी। मंत्री ने कहा कि सरकार एक रिकवरी प्लान पर काम कर रही है और उसका लक्ष्य एक साल के भीतर डीटीसी को घाटे से मुनाफे में बदलना है। सिंह ने दिल्ली की परिवहन प्रणाली को जनता के लिए अधिक सुलभ और सुविधाजनक बनाने की आवश्यकता पर जोर दिया है।
छह महीनों में दिखेगा क्या बदलाव। उन्होंने कहा कि हमें सार्वजनिक परिवहन में सुधार करने की आवश्यकता है ताकि लोग निजी वाहनों पर कम निर्भर हों। कहा कि हमारा पहला कदम दिल्ली में इलेक्ट्रिक बसें शुरू करना होगा, इसके बाद परिवहन नेटवर्क को मजबूत करने के लिए और सुधार किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि अगले छह महीनों में शहर में परिवहन क्षेत्र में धीरे-धीरे सुधार देखने को मिलेगा। सिंह ने दिल्ली में इलेक्ट्रिक बसों की संख्या बढ़ाने के महत्व को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि दिल्ली में पर्याप्त इलेक्ट्रिक बसें नहीं हैं, हम और लाएंगे।
उन्होंने कहा कि दिल्ली की 2020 इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) नीति, जो पिछले साल अगस्त में समाप्त हो गई थी, को कई बार बढ़ाया गया है। नवीनतम विस्तार 31 मार्च, 2025 तक चलेगा। उसके बाद इस बारे में भी फैसला लिया जाएगा।
परिवहन मंत्री डॉ. पंकज कुमार कहा कि मैं इस बात पर ध्यान नहीं देना चाहता कि पिछली सरकार ने क्या किया या क्या नहीं किया, लेकिन भाजपा दिल्ली की परिवहन व्यवस्था को उसके लोगों के लिए बेहतर बनाने के लिए यहां है। सार्वजनिक परिवहन कुशल, पर्यावरण के अनुकूल और सभी के लिए सुलभ होना चाहिए। हम सुनिश्चित करेंगे कि इन सुधारों से हर नागरिक को लाभ मिले।
Comments
Post a Comment