पूर्वांचल विश्वविद्यालय कर्मचारी संघ अध्यक्ष नंदकिशोर सिंह से पिस्टल सटाकर लूट



नकाबपोश बदमाशों ने 4.50 लाख के चेन और चार अंगूठियां लेकर फरार

सुबह की सैर से लौटते समय पिस्टल की नोक पर वारदात,सीसीटीवी के सहारे पुलिस जांच में जुटी

जौनपुर:लाइनबाजार थाना क्षेत्र के चांदमारी वार्ड में शनिवार की सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के शिक्षणेत्तर कर्मचारी संघ के अध्यक्ष नंदकिशोर सिंह से बाइक सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने पिस्टल की नोक पर लूटपाट कर दी। बदमाशों ने गले से सोने की चेन और चार अंगूठियां लूट लीं, जिनकी अनुमानित कीमत करीब चार लाख पचास हजार रुपये बताई जा रही है।


घटना सुबह 5:03 बजे की है, जब नंदकिशोर सिंह, जो उत्तर प्रदेश कर्मचारी महासंघ के भी प्रदेश स्तरीय पदाधिकारी हैं, मॉर्निंग वॉक से लौट रहे थे। चांदमारी वार्ड स्थित पुलिया के पास पहले से घात लगाए बदमाशों ने उन्हें रोककर पिस्टल तान दी और कीमती आभूषण छीन लिए।

 इसके बाद दोनों आरोपी बाइक से फरार हो गए।सूचना पर लाइनबाजार पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस के अनुसार, बदमाशों की पहचान के लिए क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं, और संभावित मार्गों पर चेकिंग अभियान तेज कर दिया गया है।इस घटना के बाद से विश्वविद्यालय कर्मचारियों में गहरा रोष व्याप्त है।


 कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने इसे प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था की विफलता करार दिया है और जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।मोहल्लेवासियों ने इस वारदात को लेकर चिंता जताई है और कहा कि सुबह-सुबह टहलने निकलना भी अब सुरक्षित नहीं रहा। लोगों ने मांग की है कि प्रशासन रात्रि और प्रातः गश्त को तत्काल प्रभाव से बढ़ाए।एक शिक्षण संस्थान के वरिष्ठ पदाधिकारी को खुलेआम हथियारबंद अपराधियों द्वारा निशाना बनाया जाना न केवल कानून-व्यवस्था की गंभीर स्थिति को उजागर करता है, बल्कि आम जनमानस में सुरक्षा को लेकर बढ़ती चिंता का भी संकेत है।

Comments

Popular posts from this blog

जिलाधिकारी डॉ दिनेश चंद्र के द्वारा उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की परिषदीय बोर्ड परीक्षा -2026 को निष्पक्ष, पारदर्शी और नकल विहीन संपादित कराये जाने के उद्देश्य से कलेक्ट्रेट परिसर में स्थापित ई-डिस्ट्रिक्ट सेल का औचक निरीक्षण किया गया।

आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के लिए ₹30,000 मानदेय की मांग उठाई

लाठी चार्ज के विरोध में कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन