निरंतर योगाभ्यास से स्वस्थ मस्तिष्क का विकास होता है: सचिव यशवंत सिंह यादव

ग्राम पंचायत पड़िला के अमृत वाटिका में हुआ योगाभ्यास 


थरवई / अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर बड़े ही भव्य तरीके से पूरे भारत में योगा दिवस 21 जून को मनाया जाता है । निरंतर योगाभ्यास मानव शरीर के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है जिससे शारीरिक व मानसिक संतुलन पूरी तरह से स्वस्थ रहता है। निरंतर व्यायाम करने से होने वाले रोगों पर नियंत्रण पाया जा सकता है। उसी क्रम में ग्राम पंचायत पड़िला के अमृत वाटिका में योगा दिवस पर सभी ने योग कर लोगों में यह संदेश दिया कि अगर निरंतर योगाभ्यास किया जाए तो किसी भी प्रकार से रोग से पीड़ित नहीं हो सकते और मानसिक संतुलन स्वस्थ रहता है। मौके पर उपस्थित ग्राम पंचायत अधिकारी यशवंत सिंह यादव ने बतलाया कि हमें निरंतर योगाभ्यास करना चाहिए जिससे हम शारीरिक एवं मानसिक रूप से पूरी तरह से स्वस्थ रह सकते हैं। वहीं उपस्थित ग्राम प्रधान पड़िला राम अचल यादव ने भी अपने वक्तव्य में बतलाया कि लोगों को निरंतर योगा करना चाहिए। इस मौके पर मयंक सिंह सहित कई संभ्रांतगण उपस्थित रहते हुए योगाभ्यास किया।

Comments

Popular posts from this blog

विद्युत विभाग द्वारा 17, 18 एवं 19 जुलाई 2025 को किया जायेगा मेगा कैम्प का आयोजन

लूट की घटना में वांछित तीन बदमाश असलहों के साथ गिरफ्तार

श्रावण मास तक मांस - मछली की दुकानें रखें बंद : इंस्पेक्टर थरवई अरविन्द कुमार गौतम