दहेज में बाइक और वॉशिंग मशीन ना मिलने पर नवविवाहिता की गला घोंटकर हत्या

जौनपुर। जिले के लाइन बाजार थाना क्षेत्र के चौकीपुर गांव में दहेज लोभियों की हैवानियत एक बार फिर सामने आई है। सोमवार रात नवविवाहिता रागिनी सोनकर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मायके वालों ने आरोप लगाया है कि ससुरालवालों ने दहेज में मोटरसाइकिल और वॉशिंग मशीन की मांग पूरी न होने पर उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी।

सीताराम थाना क्षेत्र के मानी गांव निवासी मोहन सोनकर ने बताया कि उन्होंने अपनी पुत्री रागिनी का विवाह वर्ष 2023 में चौकीपुर गांव निवासी मनोज कुमार सोनकर के साथ किया था। विवाह के बाद से ही ससुराल पक्ष दहेज को लेकर रागिनी को लगातार प्रताड़ित करता था। उसे बार-बार मोटरसाइकिल और वॉशिंग मशीन लाने का दबाव बनाया जाता रहा।

रागिनी एक बच्ची की मां भी बन चुकी थी, बावजूद इसके ससुरालवालों का अत्याचार नहीं रुका। मायके वालों का कहना है कि सोमवार रात उन्हें रागिनी की मौत की सूचना मिली। जब वे ससुराल पहुंचे तो रागिनी का शव जमीन पर पड़ा था और उसकी गर्दन पर गला घोंटने के निशान साफ दिखाई दे रहे थे।

घटना की जानकारी मिलते ही लाइन बाजार पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर, मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति, सास-ससुर, दो जेठ और दो जेठानियों सहित कुल सात लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के असल कारणों की पुष्टि हो सकेगी। वहीं रागिनी की मौत से मायके पक्ष में कोहराम मचा हुआ है।

Comments

Popular posts from this blog

जिलाधिकारी डॉ दिनेश चंद्र के द्वारा उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की परिषदीय बोर्ड परीक्षा -2026 को निष्पक्ष, पारदर्शी और नकल विहीन संपादित कराये जाने के उद्देश्य से कलेक्ट्रेट परिसर में स्थापित ई-डिस्ट्रिक्ट सेल का औचक निरीक्षण किया गया।

पूर्वांचल विश्वविद्यालय को मिली “एक जिला–एक व्यंजन” योजना में बड़ी जिम्मेदारी

मड़ियाहू तहसील का डीएम ने किया औचक निरीक्षण, निरस्त वरासत प्रकरणों की पुनः समीक्षा के निर्देश