तिरंगा यात्रा में देश की एकता और अखंडता का दिखा जज्बा

खुटहन, जौनपुर। राज्यमंत्री गिरीश यादव के नेतृत्व में रविवार की सुबह करीब 9 बजे गभिरन बाजार के शिव मंदिर से पोटरियां मोड़ तक तिरंगा यात्रा निकाली गई। मंत्री के साथ दर्जनों लोग हाथों में तिरंगा लिए देश भक्ति नारों के साथ लगभग 2 किमी तक पैदल यात्रा निकाल क्षेत्रवासियों में देशभक्ति के जज्बे को और जागृत किया। मोड़ पर एक सभा के साथ यात्रा का समापन किया गया। 

राज्यमंत्री ने कहा कि हमारी आन, बान और शान तिरंगा है। यह देश की संप्रभुता, एकता और अखंडता की आदर्श मिसाल है। हमारा राष्ट्रीय ध्वज सदैव ऐसे ही आसमान में लहराता रहे। उन्होंने सभी भारतीयों को घर-घर तिरंगा के लिए प्रेरित भी किया। यात्रा में पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह, ब्लाक प्रमुख बृजेश यादव, एडीओ पंचायत राम अवध, अजय यादव, विनय मिश्रा, कमला सिंह, महेंद्र सिंह, छोटेलाल यादव, अनिल चौधरी, सोनू मिश्रा, दिग्विजय सिंह, हेमंत वर्मा, विपिन सिंह आदि मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

BSA ने 30 बच्चों को पहनाई माला, कराया नामांकन… अभिभावकों ने रख दी बड़ी मांग!

डीआईजी वैभव कृष्णा की सलामी में गूंजा आरटीसी दीक्षांत परेड का गौरव, 687 नए आरक्षियों ने लिया सेवा-संकल्प

जिलाधिकारी ने उत्तर प्रदेश होमगार्ड इनरोलमेंट परीक्षा-2025 के दूसरे दिन जनपद के 19 परीक्षा केंद्रों का आकस्मिक निरीक्षण किया