महिला सशक्तिकरण की नई शुरुआत: मिशन शक्ति फेज 5.0 का शुभारंभ

जौनपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को लखनऊ स्थित लोकभवन सभागार से मिशन शक्ति फेज 5.0 का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रदेशभर में स्थापित 1647 मिशन शक्ति केन्द्रों का उद्घाटन किया, साथ ही "सशक्त नारी, समृद्ध प्रदेश" शीर्षक फोल्डर व एसओपी पुस्तिका का विमोचन किया।

कलेक्ट्रेट स्थित एनआईसी सभागार में कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखा गया, जिसमें  राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) खेल एवं युवा कल्याण विभाग  गिरीश चंद्र यादव, एमएलसी बृजेश सिंह "प्रिंशू", जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह, जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र, पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ, सीडीओ ध्रुव खाडिया सहित जिले के अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

इस अवसर पर जिले की आत्मनिर्भर महिलाओं और स्वयं सहायता समूह की दीदियों को सम्मानित किया गया। इनमें सुनीता निषाद (विद्युत सखी),प्रीति सिंह (नमकीन व आटा उत्पादन),सुनीला (अचार व मुरब्बा निर्माण),दुर्गा मौर्य (कृषि व एफपीओ कार्य),संध्या (जैविक खेती व वर्मी कम्पोस्ट निर्माण),नीलम गौतम (महिला बैंक मित्र, वित्तीय समावेशन),के योगदान की सराहना की गई।

राज्य मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने कहा कि
"शासन निरंतर महिलाओं की सुरक्षा और आत्मनिर्भरता के लिए प्रयासरत है। महिलाएं सशक्त होंगी तभी परिवार, समाज और देश सशक्त होगा।"

शारदीय नवरात्रि के पहले दिन, 22 सितम्बर 2025 से मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत तहसीलों, ब्लॉकों, गांवों और सभी विद्यालयों में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

Comments

Popular posts from this blog

प्रेमिका से शादी के लिए टावर पर चढ़ा युवक, साढ़े तीन घण्टे बाद उतरा

डीएम को प्रदर्शनी में दिखीं खामियां, झूलों की पीडब्ल्यूडी जांच और सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने के आदेश

*सुल्तानपुर में फेरबदल: ओमप्रकाश राजभर की छुट्टी, गिरीश चंद्र यादव को मिली कमान*