जौनपुर में जनपदीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता 21 नवंबर से, उद्घाटन करेंगे ओलंपियन ललित उपाध्याय

जौनपुर। जनपदीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन आगामी 21 नवंबर से टी.डी. कॉलेज के उमानाथ सिंह स्टेडियम में किया जाएगा। प्रतियोगिता की तैयारियों को लेकर रविवार को जिला बास्केटबॉल संघ की बैठक संपन्न हुई, जिसकी अध्यक्षता सचिव लाल बहादुर पाल ने की।

सचिव ने बताया कि प्रतियोगिता चार वर्गों में आयोजित होगी, जिसमें जनपद की 21 टीमें भाग लेंगी। इस अवसर पर प्रतिभागी खिलाड़ियों को किट भी वितरित की गई।

उन्होंने बताया कि यह आयोजन पूर्व खिलाड़ी स्व. प्रमोद सिंह, मोहम्मद शाहिद और सौरभ सिंह की स्मृति में चार दिवसीय रूप में किया जा रहा है। इसमें वरिष्ठ खिलाड़ियों के साथ-साथ युवा और बालिका वर्ग को भी प्रतिभा प्रदर्शन का अवसर मिलेगा।

प्रतियोगिता का उद्घाटन ओलंपिक मेडलिस्ट और अर्जुन अवार्डी ललित उपाध्याय, पूर्व सांसद के.पी. सिंह, जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र, पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ, तथा जिला सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष पाणिनी सिंह करेंगे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता टी.डी. कॉलेज के प्राचार्य प्रो. राम आसरे सिंह करेंगे, जबकि समापन समारोह के मुख्य अतिथि वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञान प्रकाश सिंह होंगे।

तीसरे दिन के मुकाबले मोहम्मद हसन कॉलेज मैदान पर प्राचार्य डॉ. अब्दुल कादिर खान और प्रधानाचार्य नासिर खान के निर्देशन में आयोजित होंगे।
पूरे आयोजन के दौरान वरिष्ठ खिलाड़ी उपस्थित रहकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करेंगे।

बैठक का संचालन अनिकेत सिंह व वरिष्ठ खिलाड़ी अभिषेक सिंह रिक्की ने किया। इस अवसर पर वीरभद्र सिंह, भूपेंद्र प्रताप सिंह, जितेंद्र सिंह मामा, रहमतुल्ला, चंद्र प्रताप सिंह, राकेश सिंह सुक्खू, वेद प्रकाश सिंह, तेज बहादुर सिंह, डॉ. सत्य प्रकाश सिंह, डॉ. राजेश सिंह, सिद्धार्थ सिंह बाबी और अबलू दुबे समेत कई खिलाड़ी मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

जौनपुर में स्मार्ट मीटर का बड़ा विस्तार: 1.71 लाख से ज्यादा उपभोक्ता जुड़े, अब मोबाइल की तरह होगा बिजली रिचार्ज

जौनपुर में आंगनबाड़ी सहायिकाओं को मिला नियुक्ति पत्र, सीएम योगी के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण; 51 महिलाओं को सौंपा गया जिम्मा

जनता की आवाज़ सीधे कप्तान तक: जौनपुर SSP ने जनसुनवाई में दिया त्वरित न्याय का भरोसा