5 दिवसीय मां लक्ष्मी पूजनोत्सव का हुआ शुभारम्भ

भक्ति गीतों से गूंजे पण्डाल सहित पूरा वातावरण, 22 अक्टूबर को शक्ति कुण्ड में होगा विसर्जन


जौनपुर। ज्योति पर्व दीपावली में होने वाले 5 दिवसीय मां लक्ष्मी पूजनोत्सव की शुरूआत शनिवार से हो गयी। श्री लक्ष्मी पूजा महासमिति (ट्रस्ट) के नेतृत्व में धनतेरस के दिन जगह—जगह लगाये पूजन पण्डाल में भगवान श्री गणेश, मां लक्ष्मी एवं मां सरस्वती की प्रतिमा रख दी गयी। विधि—विधान से वैदिक मंत्रोच्चार के बीच उपरोक्त देवी—देवताओं का पट्ट खुला जहां जयकारों से पूरा वातावरण गूंज उठा।

महासमिति के अध्यक्ष कृष्ण कुमार जायसवाल ने बताया कि नगर सहित अगल—बगल के क्षेत्रों में 5 दर्जन से अधिक जगहों पर पूजन पण्डाल बनाया गया है। शासनादेश का पालन करते हुये महासमिति के नेतृत्व में यह अनुष्ठान चल रहा है।
वहीं महासचिव संतोष यादव ने बताया कि यह अनुष्ठान 5 दिवसीय है। शनिवार को धनतेरस के दिन पूजन पण्डालों में देवी—देवताओं की प्रतिमा लग गयी हैं। आगामी 22 अक्टूबर को महासमिति के नेतृत्व में समस्त प्रतिमाओं का विसर्जन नखास के विसर्जन घाट पर बने शक्ति कुण्ड में होगा।

Comments

Popular posts from this blog

राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी के खिलाफ दर्ज मुकदमा वापस,सभी आरोपी दोषमुक्त

साहूकार के चंगुल से मुक्त हुआ दिव्यांग वृद्ध, लौटे गहने

सुबह-सुबह मिला युवक का शव, इलाके में फैली सनसनी, पहचान के बाद जांच में जुटी पुलिस