जौनपुर में कल निकलेगी भगवान चित्रगुप्त जी की भव्य शोभायात्रा, तैयारियां पूरी

जौनपुर। कर्मों के लेखा-जोखा के देवता भगवान चित्रगुप्त जी का पूजन उत्सव 23 अक्टूबर को पूरे देश में धूमधाम से मनाया जाएगा। इसी क्रम में जौनपुर में भी भगवान चित्रगुप्त जी का भव्य पूजन एवं शोभायात्रा का आयोजन किया जा रहा है।

श्री चित्रगुप्त भगवान पूजन महासमिति, जौनपुर के तत्वावधान में शहर के दो प्रमुख चित्रगुप्त मंदिरों में आकर्षक सजावट की जा रही है। कुशल कारीगरों द्वारा मंदिरों को फूलों, झालरों और लाइटों से सजाया जा रहा है।

महासमिति के अनुसार, भगवान चित्रगुप्त जी की वृहद शोभायात्रा 23 अक्टूबर को दोपहर 3 बजे बारीनाथ मठ स्थित भगवान चित्रगुप्त मंदिर से प्रारंभ होगी। शोभायात्रा में भव्य रथ, रोड लाइट, साउंड सिस्टम, बैंड-बाजा और आकर्षक झांकियां शामिल होंगी। यात्रा उर्दू बाजार, कोतवाली चौराहा, ओलंदगंज होते हुए रूहट्टा स्थित भगवान चित्रगुप्त मंदिर तक पहुंचेगी।

इस अवसर पर कायस्थ समाज के साथ-साथ अन्य समाजों, धार्मिक संगठनों, व्यापार मंडल, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रहेगी।

शोभायात्रा की सफलता के लिए महासमिति के संयोजक सरस चंद्र श्रीवास्तव (वरिष्ठ अधिवक्ता), अध्यक्ष मनोज अग्रहरी, संस्थापक सदस्य चंद्रमोहन श्रीवास्तव, राकेश श्रीवास्तव, मनोज श्रीवास्तव, राजेश श्रीवास्तव बच्चा भइया, अग्रहरि समाज के उपाध्यक्ष विनोद अग्रहरी, महामंत्री रविंद्र अग्रहरी सहित अनेक पदाधिकारी सक्रिय रूप से जनसंपर्क अभियान चला रहे हैं।

महासमिति ने समस्त जनपदवासियों से भगवान चित्रगुप्त जी की शोभायात्रा में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

Comments

Popular posts from this blog

BSA ने 30 बच्चों को पहनाई माला, कराया नामांकन… अभिभावकों ने रख दी बड़ी मांग!

जिलाधिकारी ने उत्तर प्रदेश होमगार्ड इनरोलमेंट परीक्षा-2025 के दूसरे दिन जनपद के 19 परीक्षा केंद्रों का आकस्मिक निरीक्षण किया

डीआईजी वैभव कृष्णा की सलामी में गूंजा आरटीसी दीक्षांत परेड का गौरव, 687 नए आरक्षियों ने लिया सेवा-संकल्प