पीएम सूर्यघर योजना की प्रगति पर डीएम सख्त, धीमी रफ्तार पर जताई नाराजगी

जौनपुर। जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित प्रेक्षागृह में प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने योजना की प्रगति की गहन समीक्षा की, जिसमें जनपद में इसकी प्रगति अपेक्षाकृत कम पाई गई। इस पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त किया है जिलाधिकारी ने जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देशित किया कि जनपद के समस्त ग्राम प्रधानों के माध्यम से प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना के अंतर्गत अधिक से अधिक पात्र लाभार्थियों से आवेदन कराए जाएं, ताकि योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार हो सके और अधिक से अधिक परिवारों को इसका सीधा लाभ मिल सके।

साथ ही जिलाधिकारी ने बैठक में उपस्थित बैंक अधिकारियों को निर्देश दिए कि पीएम सूर्यघर योजना से संबंधित प्राप्त आवेदनों पर त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक आवेदनों को स्वीकृत किया जाए तथा जो आवेदन लंबित हैं, उनमें शीघ्र कार्रवाई करते हुए डिस्बर्समेंट कराना सुनिश्चित किया जाए।

जिलाधिकारी ने कहा कि योजना के क्रियान्वयन में बेहतर कार्य करने वाले अधिकारियों एवं कर्मियों को सम्मानित भी किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना का प्रभावी क्रियान्वयन माननीय प्रधानमंत्री एवं माननीय मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप प्राथमिकता के आधार पर किया जाए।

उन्होंने संबंधित अधिकारियों को चेतावनी देते हुए निर्देशित किया कि आगामी समीक्षा बैठक तक योजना की प्रगति में उल्लेखनीय सुधार सुनिश्चित किया जाए, अन्यथा उत्तरदायित्व निर्धारित करते हुए आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।

बैठक के दौरान मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. गोरखनाथ पटेल, एलडीएम सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

दूल्हा हत्याकांड में नया मोड़: नामजद अविनाश सिंह चौहान के परिजनों ने लगाई न्याय की गुहार, डीएम-एसपी से की निष्पक्ष जांच की मांग

*सुल्तानपुर में फेरबदल: ओमप्रकाश राजभर की छुट्टी, गिरीश चंद्र यादव को मिली कमान*

शकरमंडी बाजार के बर्तन की दुकान में चल रहा था दोहरा फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो सगे भाई गिरफ्तार