विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यों का डीएम ने किया औचक निरीक्षण

जौनपुर।जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र ने तहसील मड़ियाहूं के सभागार में चल रहे विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण के अंतर्गत किए जा रहे कार्यों का औचक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने बताया कि माननीय भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के क्रम में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण की कार्यवाही सतत रूप से गतिमान है। इसके अंतर्गत निर्वाचन आयोग द्वारा चिन्हित विभिन्न प्रकार के डिफरेंसेज का सत्यापन किया जा रहा है, जिसमें जेंडर मिसमैच, आयु अंतर (एज गैप), डुप्लीकेट प्रविष्टियां, मृतक मतदाताओं का डाटा सत्यापन एवं री-वेरिफिकेशन शामिल है।

उन्होंने बताया कि नो-मैपिंग डाटा को वर्ष 2003 की मतदाता सूची से मैप करने का कार्य भी किया जा रहा है। जिलाधिकारी ने कहा कि तहसील स्तर पर सभी कार्यों का समुचित ढंग से निष्पादन किया जा रहा है तथा जो कार्य अभी अवशेष हैं, उन्हें शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने बीएलओ और सुपरवाइजरों से संवाद कर कहा कि जो भी विसंगतियां सामने आई हैं, उनका त्वरित निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने इस कार्य में लगे सभी कार्मिकों के प्रयासों की सराहना करते हुए उनका आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर ईआरओ नवीन सिंह सहित सुपरवाइजर, बीएलओ एवं अन्य संबंधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

प्रेमिका से शादी के लिए टावर पर चढ़ा युवक, साढ़े तीन घण्टे बाद उतरा

डीएम को प्रदर्शनी में दिखीं खामियां, झूलों की पीडब्ल्यूडी जांच और सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने के आदेश

*सुल्तानपुर में फेरबदल: ओमप्रकाश राजभर की छुट्टी, गिरीश चंद्र यादव को मिली कमान*