Posts

स्नातक और शिक्षक चुनाव को लेकर भाजपा ने की ब्लॉक स्तर बैठक

Image
जौनपुर। भारतीय जनता पार्टी ने स्नातक और शिक्षक चुनाव की तैयारी के लिए खुटहन ब्लाक पर जिला महामंत्री रामसूरत बिन्द ने बैठक ली, बदलापुर ब्लॉक पर जिला उपाध्यक्ष सुधाकर उपाध्याय और जिला मंत्री अवधेश यादव ने सयुक्त रूप से ली और महराजगंज ब्लॉक पर जिला महामंत्री सुशील मिश्रा और जिला उपाध्यक्ष सुनील तिवारी ने बैठक आहूत की, बैठक में अपने- अपने ब्लॉक पर चुनाव को लेकर तैयारी की समीक्षा की और भाजपा के प्रत्याशी के पक्ष में वोट दिलाने का संकल्प लिये इस अवसर पर जिला कार्यसमिति सदस्य जितेंद्र सिंह, नरेंद्र उपाध्याय, मण्डल अध्यक्ष वंशबहादुर पाल, लवकुश सिंह, विनोद शर्मा, गंगा सिंह, मिथिलेश सिंह हरसू पाठक, विनोद मौर्या, सिद्धार्थ सिंह, सौरभ सिंह, शिवम पाण्डेय, नवनीत सिंह, केशव तिवारी, अजय सिंह, आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

छठ पूजा: आज सायं डूबते सूरज को अर्घ से जाने क्या है लाभ

Image
छठ पूजा के व्रतधारी आज शाम डूबते सूर्य को अर्घ्य देंगे। उगते सूर्य को अर्घ्य देने की रीति कई व्रतों में हैं लेकिन डूबटे सूर्य को अर्घ्य देने की परंपरा केवल छठ पूजा में ही देखी जाती है। ऐसे तो इस ख़ास दिन को महिलाए घाट किनारे ,नदी में पूजा करती हैं लेकिन इस कोरोना संकट के बीच लोग अपने घरों सहित घाट पर भी पूजा करेंगे। बता दें, कि सूर्य को अर्घ्य देते वक़्त बांस की एक टोकरी में फलों, ठेकुआ, चावल के लड्डू और पूजा के सामान से सजाया जाता है। सूर्यास्त होने से कुछ समय पहले सूर्य देव की पूजा की जाती है, पूजा होने के बाद डूबते सूर्य देव को अर्घ्य देकर पांच बार परिक्रमा की जाती है। वही छठ पूजा पर सूर्य की पूजा के साथ ही पुत्र और पति की दीर्घायु और धनधान्य की कामना की जाती है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, सायंकाल में सूर्य अपनी पत्नी प्रत्यूषा के साथ रहते हैं। इसलिए छठ पूजा में शाम के समय सूर्य की अंतिम किरण प्रत्यूषा को अर्घ्य देकर उनकी उपासना की जाती है। ऐसा माना जाता है कि ऐसा करने से व्रत करने वाली महिलाओं को दोहरा लाभ होता है। जो लोग डूबते सूर्य की उपासना करते हैं, उन्हें उगत...

बेखौफ़ बदमाशो ने भाजपा नेता पर तानी पिस्तौल, इलाके में अफरा तफरी

Image
वाराणसी: शहर की कानून व्यवस्था लगातार बिगड़ती जा रही है। दबंगों ने पुलिस को चुनौती देते हुए दिल्ली के बीजेपी प्रवक्ता पर हमला किया। पांडेपुर इलाके में दबंगों ने बीजेपी नेता दिग्विजय सिंह पर पिस्तौल तान दी। घटना के बाबत पुलिस ने कैंट थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश में जुट गई है। बुधवार की देर रात ठाकुरापुरा मेंटल हास्पिटल पांडेयपुर के पास नई दिल्‍ली के भाजपा नेता दिग्‍विजय सिंह पर घर के बाहर विवाद कर रहे दबंगों ने पिस्‍तौल तान दी तो क्षेत्र में अफरातफरी मच गई। भाजपा के शीर्ष पदाधिकारी को धमकाने और पिस्‍तौल दिखाकर आतंकित करने का मामला सामने आने के बाद गुरुवार को कैंट थाने में मुकदमा दर्ज कर पुलिस आरोपितों की तलाश में जुट गई है। पीड़ि‍त पक्ष भाजपा नेता के अनुसार बुधवार की रात विवाद कर रहे लोगों ने उन पर हमला करने का प्रयास किया और स्थानीय लोगों के विरोध के बाद मौके से बदमाश भाग गए। हालांकि, दबंगों द्वार असलहा निकालकर धमकाने की धमक पुलिस तक पहुंची और आनन फानन मुकदमा कैंट थाने में दर्ज कर लिया गया।

सपा की सरकार बनने पर पुरानी पेंशन होगी बहाल- लीलावती कुशवाहा

Image
मधुबन मऊ । समाजवादी पार्टी शिक्षक एमएलसी गोरखपुर फैजाबाद क्षेत्र के उम्मीदवार डॉक्टर अवधेश यादव पक्ष में प्रचार करते हुए शहीद इन्टर कालेज में एक बैठक में मतदाताओं को सम्बोधित करते हुए  विधान परिषद सदस्य लीलावती कुशवाहा ने कहा कि 2022 में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव मुख्यमंत्री बनते ही पुरानी पेंशन बहाल कराया जायेगा साथ ही राज्य कर्मचारियों की भात चिकित्सा सुविधा दिलाने का प्रयास किया जायेगा साथ ही वित्तविहीन शिक्षकों सामन कार्य समान वेतन दिलाया जाएगा । श्रीमती कुशवाहा आगे कहा कि सपा सरकार में बहुत से विद्यालयों और मेडिकल कॉलेज खुलवाएं और शिक्षकों को सभी तरह के सुविधाओं को मुहैया कराएं ,आगे कहां कि सपा संरक्षक माननीय मुलायम सिंह यादव जी शिक्षकों का 2 साल का उम्र भी बढ़ाया था श्रीमती कुशवाहा ने भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि शिक्षकों के साथ सरकार ने खिलवाड़ किया श्रीमती कुशवाहा ने शिक्षकों से आवाहन किया कि सपा प्रत्याशी डॉक्टर अवधेश यादव को नाम के आगे एक लिखकर विजयी बनावे । बैठक की अध्यक्षता विक्रमादित्य चौहान एवं संचालन पवन प्रताप राय ने किया। ...

रानी लक्ष्मीबाई नारी समाज की शक्ति, कर्तव्यनिष्ठ की है प्रतीक - जेबी बी सिंह

Image
जौनपुर। मिशन शक्ति के तहत आज  तिलकधारी स्नातकोत्तर महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. सरोज सिंह के निर्देशन में रानी लक्ष्मीबाई की जन्म दिवस पर  शारीरिक शिक्षा विभाग एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के संयुक्त तत्वाधान से  कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए शारीरिक शिक्षा विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष डॉ.जेबी.बी सिंह ने कहा की रानी लक्ष्मीबाई नारी समाज की शक्ति और कर्तव्यनिष्ठा की प्रतीक हैं, मुख्य अतिथि के रूप में समाजशास्त्र विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. हरिओम त्रिपाठी ने कहा कि महारानी लक्ष्मी बाई महिला सशक्तिकरण की प्रतिमूर्ति थी, उनकी वीरता उनकी कर्तव्यनिष्ठा आज के वर्तमान महिला समाज के लिए बहुत ही प्रासंगिक है, उनके वीरता की गाथा का उदाहरण देते हुए, उनपर आधारित कविता बुंदेलो हर मुंह से बोलो हमने सुनी कहानी थी, खूब लड़ी मर्दानी वह तो झांसी वाली रानी थी,के माध्यम उनके जीवन से परिचय कराते हुए महाविद्यालय की छात्राओं को उनके संघर्ष और उनकी वीरता से परिचित कराया गया। विशिष्ट अतिथि के रूप में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से प्रतीक...

प्राइवेट अस्पताल में घायल बच्ची की मौत से परिजनो का हंगामा,चिकित्सकीय लापरवाही का आरोप

Image
जौनपुर। लाइन बाजार थाना क्षेत्र के मुहल्ला  उमरपुर स्थित सिटी स्टेशन रोड पर ईशा  अस्पताल में भर्ती 9 साल के बच्ची की इलाज के दौरान मौत का मामला अस्पताल के असलियत की जहां पोल खोल रहा है वहीं पर परिजनों द्वारा जबरदस्त हंगामा किया गया। बेटी की मौत से गुस्साये परिजन चिकित्सक की लापरवाही का आरोप लगाते हुए पेट्रोल डालकर अस्पताल को आग के हवाले करने जा रहे थे लेकिन  पुलिस ने विफल कर दिया। परिजन चिकित्सक पर लंबी रकम लेकर इलाज में लापरवाही करने का आरोप लगा रहे हैं। खबर है कि मडिय़ाहूं कोतवाली क्षेत्र के रामनगर विधमवा गांव निवासी संजय उर्फ विमलेश कुमार तिवारी की 9 वर्षीया पुत्री कु. गोल्डी तिवारी मशीन के पट्टे में फंसकर जख्मी हो गयी सिर में गंभीर चोट आयी थी। बीते 15 नवंबर दोपहर में घायल को उपचार के लिये ईशा अस्पताल में लाया गया था। तब से इसका उपचार चल रहा था। परिजन का कथन है कि बुधवार रात्रि लगभग 11 बजे उक्त घायल की मृत्यु हो गई थी, चिकित्सक उसे मृत घोषित करने के बजाय धनोपार्जन के लिए उसे  वेंटीलेटर पर ले गये और दूसरे दिन गुरूवार की  सुबह 9 बजे मौत होने की बात ...

देश की प्रथम महिला प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी की मनाई गयी जयंती

Image
जौनपुर। जिला कांग्रेस कार्यालय पर देश की प्रथम महिला प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी की 103वीं जयंती पुष्प अर्पित करके मनाया गया और संगोष्ठी सभा का आयोजन किया गया। संगोष्ठी को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष फैसल हसन तबरेज ने कहा की देश में इंदिरा गांधी की अलगऔ पहचान थी। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने इन्हें दुर्गा कहा था। इंदिरा गांधी अपने कार्यकाल के दौरन कभी भी कड़े फैसले लेने से पिछे नहीं हटती थीं। इसी कारण वे दुनिया के ताकतवर नेताओं में शुमार थीं। इंदिरा गांधी ने बतौर प्रधानमंत्री कई महत्वपूर्ण और साहसिक फैसले लिए। उनके फैसले ने देश को आर्थिक तौर पर मजबूत बनाया।इंदिरा गांधी का जन्म 19 नवंबर 1917 में हुआ और उनका पूरा बचपन देश की राजनीतिक माहौल में बीता था। जिससे उनकी राजनीति की समझ विकसित हुई और उन्होंने कई ऐतिहासिक फैसले लिए। जिसमें एक था बैंकों का राष्ट्रीयकरण।देश में 19 जुलाई 1969 को 14 निजी बैंकों का राष्ट्रीयकरण कर दिया गया। इस समय बैंको के पास देश का 70 प्रतिशत पैसा था,राष्ट्रीयकरण करने के बाद 40 प्रतिशत पैसा प्राइमरी सेक्टर में निवेश करने के लिए सुरक्षित ...