Posts

लूट का खुलासा: पुलिस वाले निकले लुटेरे, अब जेल की सलाखों के पीछे पहुंचा दिये गये

Image
जब सुरक्षा कर्मी पुलिस वाले लुटेरे हो तो व्यापारी सुरक्षित कैसे रह सकते हैं। जी जनपद गोरखपुर में दो स्वर्ण व्यापारियों से 30 लाख की लूट के पर्दाफाश में एसएसपी जोगेंद्र कुमार ने तीन पुलिस कर्मियों को गिरफ्तार कर लुटेरे पुलिस वालों को जेल भेजते हुए अन्य विभागीय कार्यवाही की है। उन्हें शुरू से ही घटना में पुलिसकर्मियों के शामिल होने का संदेह था। थोड़ी ही देर बाद एक सीसी फुटेज भी उनके हाथ लग गया था जिसमें आरोपियों के पास सर्विस गन साफ दिख रही थी। इससे उनका शक यकीन में तब्दील हो गया और बस्ती में तैनात पुलिस वाले दबोच लिए गए। जोगेंद्र कुमार 2015 में वाराणसी में बतौर एसएसपी तैनात थे। वहां एक स्वर्ण व्यापारी से दो करोड़ रुपये से अधिक कीमत का सोना लूटा गया था। इस घटना के पर्दाफाश को चुनौती के तौर पर लेकर एसएसपी ने जांच की तो पुलिस की नई जैकेट पहने एक आरोपी उन्हें सीसीटीवी फुटेज में नजर आया। इसके बाद जिले में जितने पुलिस वालों को नई जैकेट दी गई थी, उन सब को जैकेट लेकर बुलाया गया। चार दिन में घटना का पर्दाफाश हो गया। वाराणसी में तैनात सीओ के गनर ने दो सिपाहियों के साथ मिलकर अंजाम दिया...

पंचायत चुनावः जाने इन 164 चुनाव चिन्हों पर होगा पंचायत चुनाव

Image
पंचायत चुनाव के लिए 164 चुनाव चिह्न तय किए गए हैं। इनमें ग्राम पंचायत सदस्य के लिए 18, ग्राम प्रधान पद के लिए 57, क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए 36 और जिला पंचायत सदस्य पद के लिए 53 चुनाव चिह्न तय किए गए हैं। प्रत्याशियों को इन्हीं में से एक चुनाव चिह्न पर चुनाव लड़ना होगा। सबसे अधिक चिह्न ग्राम प्रधान के लिए होंगे। प्रदेश में इस समय त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को तैयारियां रफ्तार से चल रही हैं। मतदान की प्रक्रिया को अधिसूचना का इंतजार है। इस बार मतदान के दौरान ग्राम प्रधान के पद पर 45 लोग चुनाव लड़ने का एक गांव से प्रवाधान होगा। प्रधानी के चुनाव में 45 लोग दावेदार हो सकेंगे। इनके लिये अलग-अलग चुनाव चिह्न का मतपत्र होगा।  बता दें कि इस बार चुनाव के लिये मतपत्र पर तोप से लेकर हवाई जाहज (प्लेन) तक का चिह्न भी रहेगा। इसके अलावा उगता सूरज, हल जोतता किसान, इमली, अनार, पुस्तक जैसे चिह्न रहेंगे। जिनके माध्यम से प्रधानों की पांच वर्ष के लिये किस्मत लिखी जायेगी।  तीनों चुनाव के अलग-अलग होंगे मतपत्र त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव होने वाला है। इसके लिये तीन प्र...

तदर्थ शिक्षको के वेतन भुगतान को लेकर डीआईओएस से हुई चर्चाः तिलकराज सिंह

Image
माध्यमिक तदर्थ शिक्षक संघर्ष मोर्चा ने नवागत डीआईओएस का किया स्वागत जौनपुर। माध्यमिक तदर्थ शिक्षक संघर्ष मोर्चा के जिलाध्यक्ष तिलकराज सिंह के नेतृत्व में तदर्थ शिक्षकों का एक प्रतिनिधिमंडल नवागत जिला विद्यालय निरीक्षक राजकुमार पंडित से मिला। इस मौके पर सर्वप्रथम जिलाध्यक्ष श्री सिंह ने डीआईओएस पंडित को बुकें भेंट करके स्वागत किया। तत्पश्चात कहा कि जनपद में आने वाले समस्त अधिकारी अतिथि होते हैं। अतिथियों को सम्मान देना जनपदवासी बखूबी जानते हैं, क्यांेकि अतिथियों को जौनपुरवासी भगवान का दर्जा देते हैं। इसी क्रम में श्री सिंह ने नवागत डीआईओएस श्री पण्डित से तदर्थ शिक्षकों के वेतन भुगतान के सम्बंध में चर्चा किया जिस पर उन्होंने आश्वासन देते हुए कहा कि जल्द ही वेतन भुगतान के लिए हम उच्च अधिकारियों से वार्ता करेंगे। प्रतिनिधिमंडल में उपाध्यक्ष प्रशान्त सिंह, रविन्द्र दुबे, सौरभ सिंह, बबलू यादव, नीरज शुक्ला सहित तमाम शिक्षक मौजूद रहे।

यूपी में सरकारी नौकरी की भर्ती की उम्र घटाने की तैयारी, बेरोजगारो पर जाने क्या होगा असर

Image
उत्तर प्रदेश की सरकारी सेवाओं में भर्ती की अधिकतम उम्र में एक बार फिर बदलाव पर चर्चा शुरू हो गई है। इसे 40 से घटाकर 30 वर्ष किया जा सकता है। इसके अलावा एक बार सरकारी सेवा में आने के बाद दूसरी सरकारी सेवा के लिए आवेदन के अवसर की सीमा भी सीमित करने की योजना है। प्रदेश में विभागीय कर्मियों की संख्या का युक्तिकरण, प्रभावशीलता व दक्षता में सुधार तथा उनके आकलन की व्यवस्था पर सुझाव देने के लिए गठित समिति ने इस संबंध में कई महत्वपूर्ण संस्तुतियां की हैं। इस पर विभागों से राय मांगी गई है। समिति ने सरकारी सेवाओं में वर्तमान में नियुक्ति के लिए निर्धारित अधिकतम आयु सीमा सामान्य वर्ग के लिए 40 से घटाकर 30 और आरक्षित वर्ग के लिए 35 वर्ष किए जाने की सिफारिश की है। वर्तमान में आरक्षित वर्ग के लिए यह सीमा 45 वर्ष है। पूर्ववर्ती अखिलेश यादव सरकार ने भी इस अधिकतम आयु सीमा में बदलाव किया था। सपा शासनकाल में छह जून, 2012 को अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष कर दी गई थी। इससे पहले यह 35 वर्ष हुआ करती थी। 35 वर्ष की अधिकतम आयु सीमा पहले 32 वर्ष थी। सरकारी नौकरी पाने के बाद दूसरी नौकरी के लिए क...

गांधी जी के बलिदान दिवस 30 जनवरी को जाने क्यों होगा गोडसे नाटक का मंचन

Image
महात्मा गांधी के मुकाबले गोडसे को महिमा मंडित करने की मुहिम में देश का प्रतिष्ठित अभिनय कला संस्थान राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय भी शामिल हो गया है। एनएसडी और संस्कार भारती के संयुक्त प्रयास से आगामी तीस जनवरी यानी महात्मा गांधी के बलिदान दिवस के मौके पर गोडसे नाटक का मंचन करने की तैयारी है। इस नाटक के मंचन के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कर्मभूमि वाराणसी को चुना गया है। कांग्रेस ने गोडसे नाटक के मंचन का विरोध किया है और आयोजकों के खिलाफ राजद्रोह की कार्रवाई करने की मांग की है। राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय वाराणसी और संस्कार भारती की ओर से वाराणसी में रंग महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। 27 जनवरी से शुरू होने वाले इस पांच दिवसीय आयोजन के दौरान अलग-अलग नाटकों का मंचन किया जाएगा। राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय वाराणसी केंद्र के निदेशक राम जी बाली के निर्देशन में पहले दिन नाटक सीता वनवास का मंचन किया जाएगा। इसके अगले दिन अंगिरा और तीसरे दिन बुद्धं शरणं गच्छामि का मंचन होगा। महोत्सव के चौथे दिन यानी 30 जनवरी को गोडसे नाटक मंचित किया जाएगा। यह वही दिन होगा जिस दिन महात्मा गांधी की नाथूराम...

जौहर यूनिवर्सिटी को निशाना बनाने वाली विरोधी ताकते शिक्षा के मंदिर को तोड़ना चाहती है - आरिफ हबीब

Image
जौहर ट्रस्ट की लगभग 172 एकड़ जमीन वापस की जाए शिक्षा के खिलाफ विशेषकर अल्पसंख्यक शिक्षण संस्थानों को पहले से निशाना बनाया जाता रहा है। जामिया मिल्लिया इस्लामिया हो या अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी इनके अल्पसंख्यक दर्जे को समाप्त करने की साज़िशें होती रहती है,पिछले दिनों ऐसी ही साज़िश का निशाना बनाया गया जौहर ट्रस्ट के माध्यम से संचालित जौहर यूनिवर्सिटी को उक्त बातें राष्ट्रीय सद्भावना मंच के अध्यक्ष व सपा नेता आरिफ हबीब ने कही है। उन्होंने आगे कहाकि लगभग 172 एकड़ ज़मीन जिसे शासन से अनुमति के बाद ट्रस्ट के अध्यक्ष सांसद आज़म खान ने जनसहयोग से खरीदा था जो उनके नाम थी,जिसे शिक्षा विरोधी ताकतों ने साज़िशों के माध्यम से सरकार को सौंप दी। आज़म खान को परिवार सहित निशाना बनाया गया,यूनिवर्सिटी को निशाना बनाया गया,और अब यूनिवर्सिटी पर कब्ज़ा करने की साज़िशें तेज़ हो गयी है।  राष्ट्रीय सद्भावना मंच  व मुस्लिम युथ आर्गेनाईजेशन के अध्यक्ष व सपा नेता आरिफ हबीब ने कहाकि अब तक सरकारें शिक्षा को बढ़ावा देती रही है,लेकिन ये पहली सरकार है जो शिक्षा के मन्दिर को तोड़ने का काम कर रही है और ...

लांचिंग के बाद प्रथम टीका करण में 2424 के सापेक्ष 1655 लोगो को लगी कोरोना वैक्सीन

Image
  लक्ष्य के सापेक्ष 68 प्रतिशत कामयाबी मिली, अब तक 1964 लोग हो चुके लाभान्वित  जौनपुर। कोरोना वैक्सीन की लांचिंग के बाद के प्रथम टीका करण अभियान पर आज (शुक्रवार) को जिले में लक्ष्य 2424 के सापेक्ष कुल 1656 लोगों को टीका लगाया गया। इस तरह से आज लक्ष्य के सापेक्ष 68 प्रतिशत टीकाकरण हुआ। ज्ञात हो कि 16 जनवरी को 309 लोगों को लांचिंग के ही दिन ही टीका लगा दिया गया था। इस तरह से जिले में अब तक 1964 लोगों को टीका लगाकर प्रतिरक्षित किया जा चुका है। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा द्वारा जिला अस्पताल में टीकाकरण कार्य का निरीक्षण किया गया। अभियान सुबह नौ बजे से देर शाम तक चला। जिसमें आज 2424 लोगों को टीका लगना था जिसके सापेक्ष आज 1655 लोगों ने टीका लगवाया। 16 जनवरी को जिन लोगों को प्रतिरक्षित किया गया है। उनका अगला डोज 15 फरवरी निर्धारित है जबकि जिन्हें आज (शुक्रवार) टीका लगा उन्हें अगला टीका 19 फरवरी को लगेगा। जिले में 13 केन्द्रों पर 25 सत्र आयोजित हुए। पूर्व के चार केंद्रों जिला महिला चिकित्सालय, जिला पुरुष चिकित्सालय, सीएचसी रामनगर, सीएचसी केराकत के अलावा डोभी, मुफ्तीगंज, धर्मा...