Posts

सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य की बढ़ सकती है मुश्किल खिलाफ थाने में साधू संतो ने दी मुकदमा दर्ज करने हेतु

Image
सपा ने स्वामी प्रसाद मौर्य के रामचरित मानस पर दिए गए बयान पर साधू-संतों, भाजपा नेताओं और अखिल भारतीय हिंदू महासभा के कार्यकर्ताओं ने नाराजगी जताई है और उनसे बयान पर माफी मांगने की अपील की है। हिंदू महासभा ने हजरतगंज और ठाकुरगंज थाने में तहरीर दी है और स्वामी प्रसाद पर मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। हिंदू महासभा के लोग सोमवार दोपहर स्वामी प्रसाद के घर भी जा रहे थे लेकिन पुलिस ने रास्ते में उन्हें रोक लिया। सिविल अस्पताल के पास पुलिस व हिंदू महासभा के कार्यकर्ताओं के बीच धक्का-मुक्की भी हुई। सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य के राम चरित मानस पर प्रतिबंध लगाने और ग्रंथ को बकवास कहने पर विहिप भड़क उठी है। विहिप मीडिया प्रभारी शरद शर्मा ने जारी विज्ञप्ति में कहा कि हिंदू धर्मग्रंथ  श्रीरामचरितमानस पर पूर्व मंत्री सपा नेता  स्वामीप्रसाद मौर्य जैसे अज्ञानी प्रतिबंध लगाने की बेतुकी बातें कर रहे हैं। उन्होंने कहा सत्ता ना मिलने के कारण उन्हें पागलपन का दौरा पड़ रहा है। कहा कि रामचरित मानस एक पुस्तक नही यह मानव जीवन को सर्वश्रेष्ठ बनाने का अमृत कुंभ है। अयोध्या को रक्त रंजित करन...

सांसद निधि से जनपद के 16 चौराहो पर बनेगा प्रतीक्षालय- अधिशासी अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण

Image
जौनपुर। अधिशासी अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण दिलीप कुमार शुक्ला ने बताया है कि जनपद में अब सांसद निधि से प्रमुख चौराहो पर  यात्री प्रतीक्षालय बनाये जायेगे, इसके लिए 1.23 करोड़ रुपए का बजट बनाया गया है। बता दें सांसद निधि से जौनपुर के 16 प्रमुख चौराहों पर एक करोड़ 23 लाख से यात्री प्रतिक्षालय स्थापित किए जाएंगे। इससे वर्षात और गर्मी में यात्रा करने वाले राहगीरों को काफी राहत मिलेगी। काम शुरू करने के लिए 92 लाख की पहली किस्त जारी हो गई है। मार्च 2023 से पूर्व ही काम पूर्ण कराने के लिए कार्यदायी संस्था ग्रामीण अभियंत्रण को नामित किया गया है। पेड़ों की तेजी से कटाई होने से अब प्रमुख तिराहे-चौराहों पर छांव का ठीक इंतजाम नहीं है। जिससे दुपहिया में पैदल यात्रा करने और वाहनों का इंतजार करने वाले यात्रियों को गर्मी और बारिश में परेशानी का सामना करना पड़ता है। आम आदमी की दिक्कत को देखते हुए जौनपुर के सांसद श्याम सिंह यादव ने जिले के 16 स्थानों पर यात्री प्रतिक्षालय बनवाने का निर्णय लिया है। जौनपुर संसदीय क्षेत्र के 16 प्रमुख स्थानों पर प्रतिक्षालय स्थापित होंगे। प्रत्येक को तैयार करा...

प्रोफ़ेसर कीर्ति सिंह के निधन पर कुलपति प्रो. निर्मला एस मौर्य ने दुख व्यक्त किया

Image
जौनपुर। प्रख्यात कृषि वैज्ञानिक एवं कई कृषि विश्वविद्यालयो के कुलपति रहे प्रोफेसर कीर्ति सिंह के निधन पर पूर्वांचल विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफेसर निर्मला एस मौर्य ने गहरा दुख व्यक्त किया है। कुलपति प्रोफेसर निर्मला एस मौर्य ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि प्रोफ़ेसर कीर्ति सिंह कृषि के क्षेत्र में योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता वह जौनपुर जनपद के रत्न थे। सेवानिवृत्त होने के बाद इस उम्र में भी व कृषि अनुसंधान एवं नवाचार के लिए सक्रिय रहे जो आज की पीढ़ी के लिए प्रेरणा स्रोत हैं। उन्होंने कहा कि पूर्वांचल विश्वविद्यालय से प्रोफ़ेसर कीर्ति सिंह जी का गहरा नाता रहा और वह सदैव विश्वविद्यालय के कार्यक्रमों का आतिथ्य स्वीकार करते थे। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें और इस दुख को सहने की शक्ति उनके परिवारजनों को दे।

शहर में सड़क चौड़ीकरण से लेकर नामामि गंगे और अमृत जल योजना कार्यो का निरीक्षण कर डीएम ने दिए जानें क्या आदेश

Image
जौनपुर। डीएम जौनपुर मनीष कुमार वर्मा ने बीती रात नगर में चल रहे नमामि गंगे योजना एवं जल निगम की अमृत योजना तथा जेसीज चौराहे से ओलन्दगंज पर सड़क चौड़ीकरण के कार्य व एन0एच0 135 ए पालिटेक्निक चौराहा से मड़ियाहूँ रोड का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पाया कि सदभावना तिराहे से शेखपुरा अण्डरपास तक 450 मीटर तक कार्य होना है शेष है। जिलाधिकारी ने नमामि गंगे के अधिकारी को निर्देशित किया कि 15 दिवस में कार्य को अवश्य पूर्ण किया जाय। अवगत कराया गया कि 80 प्रतिशत तक पाइप लाइन बिछाने का कार्य पूर्ण हो चुका है। उन्होंने नमामि गंगे के अधिकारीको निर्देशित किया कि एक सप्ताह में कार्य को अवश्य पूर्ण किया जाय। जल निगम के अधिकारियों द्वारा अवगत कराया गया कि सिविल वर्क कम्पलीट इरेक्शन का कार्य प्रगति पर है। कजगाँव रोड से रेलवे क्रासिंग तक पाइप लाइन के निरीक्षण के दौरान कजंगाव  रोड रेलवे क्रासिंग तक 437 मीटर पाइप लाइन बिछाने का कार्य किया जा रहा है, जिसमें 500 एम0एम0 डाया का पाइप बिछाया जा रहा है। जिलाधिकारी ने जल निगम के अधिकारियों को निर्देशित किया गया 25 जनवरी 2023 तक कार्य को अवश्य ...

रामचरित मानस को लेकर सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य से पार्टी ने किया किनारा, राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हुए नाराज

Image
सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य द्वारा रामचरित मानस पर दिए गए बयान से उनके अपने भी नाराज हो गए हैं। सूत्रों के अनुसार, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी मौर्य के बयान पर नाराजगी जताई है। वहीं, पार्टी ने उनके बयान से किनारा कर लिया है। इस पर सपा नेता रविदास मेहरोत्रा ने बयान जारी कर कहा कि ये स्वामी प्रसाद मौर्य का निजी बयान है। स्वामी प्रसाद मौर्य ने रामचरित मानस पर दिए गए एक बयान में इस पवित्र ग्रंथ पर प्रतिबंध लगाने की मांग की थी। उन्होंने कहा था कि रामचरितमानस में दलितों और महिलाओं का अपमान किया गया है। तुलसीदास ने ग्रंथ को अपनी खुशी के लिए लिखा था। करोड़ों लोग इसे नहीं पढ़ते। इस ग्रंथ को बकवास बताते हुए कहा कि सरकार को इस पर प्रतिबंध लगा देना चाहिए। स्वामी के बयान पर भाजपा नेता अपर्णा यादव ने भी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि  स्वामी प्रसाद मौर्य अपने चरित्र का उदाहरण दे रहे हैं। सच तो ये है कि उन्होंने रामचरित मानस पढ़ा ही नहीं हैं। राम भारत का चरित्र है। राम आज भी उतने की महत्वपूर्ण हैं। रामचरितमानस का लगभग हर भाषा में अनुवाद हो चुका है। ह...

ऩिलय मिताश शंकर इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड से सम्मानित

Image
जौनपुर।पिछले कई वर्षों से कई बैंकों की परीक्षा सफलतापूर्वक निकालने वाले ऩिलय मिताश  शंकर पुत्र गोपी शंकर श्रीवास्तव एडवोकेट ने इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज कराकर जनपद का नाम रोशन किया इस रिकॉर्ड की जानकारी जब अधिवक्ताओं व अन्य समाजसेवी संस्थाओं को मिली तो वह उनके रूहट्टा स्थित आवास पर जाकर बधाई दिया प्राप्त जानकारी के अनुसार दीवानी न्यायालय जौनपुर  में वकालत कर रहे वरिष्ठ अधिवक्ता गोपी शंकर श्रीवास्तव के पुत्र निलय मिताश  शंकर जो बचपन से ही होनहार छात्र रहे  है तथा वर्तमान में असिस्टेंट मैनेजर इंडियन आयल कारपोरेशन लिमिटेड के पद पर कार्य कर रहे हैं इन्होंने सन 2010 से 2017 तक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ,बैंक ऑफ इंडिया, यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, आईसीआईसीआई के द्वारा आयोजित प्रत्येक परीक्षाओं में सफलता प्राप्त किया जिस कारण इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड के चीफ एडिटर डॉ विश्वरूप राय चौधरी ने इनका नाम इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में शामिल किया और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया है यह रिकॉर्ड भारतीय बैंकों में सबसे अधिक नौकरी का ऑफर प्राप्त करने क...

महान कृषि वैज्ञानिक डाॅ कीर्ति सिंह का निधन, शोक में डूबे जनपद वासी

Image
जौनपुर। कृषि वैज्ञानिक एवं पूर्व कुलपति तथा  जौनपुर के कीर्ति पताका को विश्व पटल पर लहराने वाले डॉ कीर्ति सिंह के निधन की वायरल होते ही शुभ चिन्तको शिक्षा जगत में शोक छा गया। पारिवारिक सूत्र के अनुसार उनका दाह-संस्कार रामघाट पर होगा। यहां बता दें कि डाॅ कीर्ति सिंह फैजाबाद विश्वविद्यालय के कुलपति पद से अवकाश ग्रहण करने के बाद शिक्षा के क्षेत्र सहित सामाजिक सरोकारो से जुड़े कामों को करते रहे है। वह अपनी विद्धाता से लोंगो को शिक्षा देते रहे। आज उनका निधन होना समाज के लिए बड़ी अपूरणीय क्षति हुई है। इनके निधन खबर मिलने पर वरिष्ठ अधिवक्ता दुष्यन्त सिंह, भाजपा नेता डॉ दिनेश सिंह बब्बू भाजपा नेता राजेश श्रीवास्तव बच्चा भइया एडवोकेट, जय प्रकाश सिंह भाजपा नेता, कांग्रेस नेता राजेश कुमार सिंह, जौनपुर प्रेस क्लब के अध्यक्ष कपिल देव मौर्य, महामंत्री शम्भुनाथ सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष वीरेन्द्र प्रताप सिंह, पत्रकार लोलारक दुबे,  विनय कुमार सिंह, डॉ पीसी विश्वकर्मा,पूर्व अध्यक्ष कांग्रेस इन्द्र भुवन सिंह, फूलचन्द भारती, प्रभाकर त्रिपाठी आदि बड़ी तादाद में जनपद वासियों ने अपनी शोक स...