Posts

अशोका इंस्टीट्यूट के छात्रों ने राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में दूसरा व तीसरा स्थान पाया

Image
डा0 अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय लखनऊ द्वारा आयोजित राष्ट्रीय स्तर की मॉडल प्रतियोगिता टेकयुवा 2023  पहड़िया स्थित अशोका इंस्टीट्यूट आफ टेक्नोलॉजी एण्ड मैनेजमेंट वाराणसी के छात्रों ने बुद्धा इंस्टीट्यूट आफ टेक्नोलॉजी गोरखपुर में आयोजित की गयी राष्ट्रीय स्तर की आठवीं नेशनल लेवल मॉडल प्रतियोगिता टेकयुवा 2023 में द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया।  मैकेनिकल इंजीनियरिंग के छात्र राहुल यादव, उत्कर्ष सिंह, सचिन कुमार मौर्य, युवराज यादव के माडल ‘‘हाइब्रिड प्लाटर  द्वितीय स्थान मिला।   कम्प्यूटर साइंस एण्ड इंजीनियरिंग के छात्रों द्वारा बनाये गये प्रोजेक्ट ‘‘स्मार्ट इरिगेशन एण्ड क्राप हेल्थ मानिटरिंग सिस्टम’’ में शामिल छात्रों हिमांशु यादव, शहजादा आसिफ एवं ग्रेसी पाण्डेय ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस प्रतियोगिता में सफलता पाने वाले छात्रों का मार्गदर्शन संस्थान की डाइरेक्टर डा0 सारिका श्रीवास्तव एवं इंस्टीट्यूट इनोवेशन काउसिंल के संयोजक ई0 एस0एन0 सिंह तथा समन्यक ई0 सज्जाद अली ने किया।  इस अवसर पर संस्थान के चेयरमैन ई0 अंकित मौर्य एवं वाइस चेयरमै...

हनुमान घाट के शेष भागो में जल्द होगा नए घाटों का निर्माण - गिरीश चंद्र यादव

Image
जौनपुर। खेल एवं युवा कल्याण राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार गिरीश चंद यादव आज नमामि गंगे परियोजना के अंतर्गत गोमती नदी के किनारे बन रहे गोमती रिवर फ्रंट का निरक्षण किया।इस परियोजना के अंतर्गत सद्भावना पुल से हनुमान घाट होते हुए बजरंग घाट तक रिवर फ्रंट का निर्माण कर चल रहा है  राज्य मंत्री ने मौके पर उपस्थित निर्माण एजेंसी के अधिकारी व कॉन्टैक्टर को जल्द से जल्द काम करने का निर्देश दिया।  खेल एवं युवा कल्याण राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार ने कहा कि रिवर फ्रंट के निर्माण के साथ-साथ हनुमान घाट के शेष भाग विन्ध्यवासिनी तक नए घाट के निर्माण के लिए पर्यटन विभाग उत्तर प्रदेश गवर्नमेंट से अति शीघ्र कराने की प्रक्रिया चल रही है। जिसका काम अति शीघ्र प्रारंभ होगा। हनुमान घाट के शेष भाग में नए घाटों के निर्माण और सौंदर्यीकरण से नगर वासियों को लाभ मिलेगा और पर्यटन की दृष्टि से भी जनपद को बढ़ावा मिलेगा।

कूट रचित दस्तावेज के जरिए नौकरी हथियाने वाले इस दरोगा के खिलाफ दर्ज हुआ एफआईआर

Image
यूपी पुलिस के एक सिपाही ने उम्र कम दर्शाने के लिए दोबारा हाईस्कूल-इंटरमीडिएट परीक्षा पास की। फिर वह दरोगा के पद पर भर्ती हो गया। चुनार पुलिस प्रशिक्षण मिर्जापुर में ट्रेनिंग भी करने लगा। लेकिन एक गोपनीय शिकायत पर हुई विभागीय जांच में उसका फर्जीवाड़ा उजागर हुआ। विभागीय जांच पूरी होने के बाद भर्ती बोर्ड की ओर से लखनऊ स्थित हुसैनगंज थाने में उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। एफआईआर के मुताबिक आगरा निवासी देवेंद्र सिंह यूपी पुलिस व पीएसी सीधी भर्ती-2018 में सिपाही के पद पर चयनित हुआ था। उसको फतेहगढ़ जिले में तैनाती मिली थी। इस बीच उसने 2020-21 में दरोगा भर्ती परीक्षा में आवेदन किया, उसमें वह चयनित हो गया। जिसके बाद उसे ट्रेनिंग पर भेजा गया। 23 मई को आगरा निवासी रंजीत सिंह नाम के एक शख्स ने भर्ती बोर्ड में दरोगा देवेंद्र सिंह के खिलाफ शिकायत की। शिकायत में दावा किया कि उम्र छिपाने के लिए उसने दो बार बोर्ड परीक्षाएं पास की हैं। शिकायत पर जांच हुई। जांच में पता चला कि देवेंद्र ने पहली बार जब बोर्ड परीक्षा पास की तो उसमें उसकी जन्मतिथि 30 जुलाई 1995 दर्ज थी। बाद में जब दूसरी बार प...

भीषण सड़क दुर्घटना में वाइक सवार तीन युवाओ की हुई दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम

Image
  आजमगढ़ जिले के बिलरियागंज थाना क्षेत्र के पटवध गांव स्थित पाखरे के पास शनिवार देर रात अज्ञात वाहन और बाइक की टक्कर हो गई। बाइक पर किशोर समेत चार लोग सवार थे। हादसे में तीन की मौत हो गई। एक की हालत गंभीर है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस हादसे के शिकार लोगों के परिजनों में कोहराम मचा है। रौनापार थाना क्षेत्र निवासी हर्ष मौर्य (12), अर्जुन मौर्य (22), मनीष यादव (24) और आदित्य दुबे (20) शनिवार को किसी काम से एक ही बाइक से जिला मुख्यालय आए थे। देर रात चारों एक ही बाइक पर सवार हो कर घर लौट रहे थे। अभी वे बिलरियागंज थाना अंतर्गत पटवध पोखरी के पास ही पहुंचे थे कि अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए। हादसे में बाइक सवार चारों गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को तत्काल जिला अस्पताल भिजवाया। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मनीष यादव को मृत घोषित कर दिया। वहीं इलाज के दौरान देर रात अर्जुन मौर्य ने भी दम तोड़ दिया। रविवार दोपहर घायल किशोर हर्ष मौर्य की भी मौत हो गई। घायल आदित्य दुबे अभी जीवन और मौत से संघर्ष कर रहा है। उसकी भी हाल...

दशहरा दुर्गा पूजनोत्सव पर्व के दृष्टिगत जिले में पुलिस अधिकारी की देखे तैनाती, जानें क्या रहेगा रूट डायवर्जन

Image
  जौनपुर।पुलिस अधीक्षक डा0 अजय पाल शर्मा के निर्देश पर महा नवमी / दशहरा पर्व के दृष्टिगत प्रभावी सुरक्षा व्यवस्था एवं पर्व को सकुशल सम्पन्न कराये जाने हेतु जनपद जौनपुर को 07 जोन व 28 सेक्टर मे विभाजीत कर जोनल प्रभारी के रूप में क्षेत्राधिकारीगण एवं सेक्टर प्रभारी के रूप में थाना प्रभारीगण को नियुक्त किया गया है। पूजा पण्डालों की सुरक्षार्थ हेतु कुल-3784 मु0आरक्षी/आरक्षी/होम गार्ड पुलिस बल की ड्यूटी लगाकर पूजा पण्डालों की सुरक्षा व्यवस्था की जा रही हैं। उक्त के अतिरिक्त जनपद के सम्बन्धित क्षेत्राधिकारी -07 थाना प्रभारी-29, चौकी प्रभारी-41 को निर्देशित कर अपने-अपने अधीनस्थ अधिकारी/कर्मचारीगण के साथ अपने-अपने सर्किल/थानाक्षेत्र / चौकीक्षेत्र में पड़ने वाले मन्दिर एवं पूजा पण्डालों पर प्रभावी गश्त एवं पुलिस प्रबन्ध कर सुरक्षा व्यवस्था हेतु निर्देशित किया गया है तथा जगह - जगह पर अग्निशमन पुलिस बल की भी ड्यूटी लगायी गयी है।  उक्त के अतिरिक्त अष्टमी एवं नवमी तिथि को थाना कोतवाली में निरी0-02, उ0नि0- 18, मु0आ0-100 म0आ0-15, पीएसी-01 प्लाटून, एवं फा0टे0-01 तथा मां शीतला चैकि...

शाइस्ता सहित इन छह इनामी आरोपियों की सम्पत्तियां कुर्क करने की तैयारी में जुटी पुलिस

Image
उमेश पाल हत्याकांड में फरार चल रही 50 हजार रुपए की इनामी लेडी शाइस्ता परवीन समेत छह आरोपियों की संपत्ति जल्द कुर्क होगी। पुलिस को कोर्ट से इसकी अनुमति मिल चकी है। ढाई महीने पहले पुलिस ने इन सभी के घर पर कुर्की की कार्रवाई का नोटिस चस्पा किया था। हलांकि पुलिस कई माह से शाइस्ता को गिरफ्तार करने के लिए खाक झान रही है लेकिन उसके सभी नेटवर्क फेल हो चुके है आज तक उसको गिरफ्तार नहीं किया जा सका है। इसके बावजूद हाजिर नहीं होने पर धूमनगंज थाने में उनके खिलाफ 26 अगस्त को कोर्ट के आदेश की अवमानना के आरोप में भी केस दर्ज किया गया था। गौरतलब है कि उमेश पाल हत्याकांड में 50 हजार की इनामी शाइस्ता परवीन व पांच-पांच लाख के इनामी गुड्डू मुस्लिम, साबिर व अरमान के अलावा अशरफ की पत्नी जैनब उर्फ रूबी व अतीक की बहन आयशा नूरी फरार चल रही है। आठ अगस्त को उनके घरों पर कुर्की की कार्रवाई संबंधी नोटिस चस्पा किया गया था। एसपीओ दिनेश कुमार द्विवेदी ने बताया कि फरार चल रहे सभी आरोपियों की संपत्ति कुर्क करने के संबंध में दी गई अर्जी को कोर्ट ने मंजूर कर लिया है। साथ ही अनुमति भी दे दी है। माना जा रहा है क...

सपा और कांग्रेस की तल्खी कम करने की कोशिश शुरू, अखिलेश ने अपने नेताओ को कांग्रेस नेतृत्व के खिलाफ बोलने से रोका

Image
इंडिया गठबंधन को लेकर अखिलेश यादव ने कहा कि कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व का संदेश मुझे मिल चुका है। अब उसी के अनुसार काम होगा। उन्होंने कहा कि नेताजी और राम मनोहर लोहिया ने कहा है कि जब कांग्रेस बहुत कमजोर होगी, तो समाजवादियों को बुलाएगी, तब समाजवादियों को उसकी मदद कर देनी चाहिए। मैंने अपने नेताओं को कह दिया है कि वह किसी भी पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के खिलाफ बयानबाजी न करें। सपा और कांग्रेस के बीच तल्ख बयानबाजी के सिलसिले को थामने के लिए कवायद शुरू हो गई है। इस मामले में कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से भी बात की। उसके बाद सपा अध्यक्ष ने भी अपने नेताओं को कांग्रेस के खिलाफ अनर्गल बयानबाजी न करने की हिदायत दी। सपा के टीवी पैनलिस्ट आईपी सिंह ने एक्स के जरिये राहुल गांधी और कांग्रेस के खिलाफ जमकर निशाना साधे। उन्होंने राहुल गांधी को लेकर व्यक्तिगत टिप्पणियां भी कीं। इस वाक युद्ध में उतरते हुए सपा सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे मनोज पांडे ने कहा कि भाजपा से लड़ने का काम सिर्फ सपा कर रही है, जबकि कांग्रेस भाजपा को बढ़ाने का काम कर रही है।बताते चलें कि शनिवार को ...