Posts

जनता के टैक्स के पैसे से चुनाव प्रचार में जुटी है मोदी सरकार - अमित यादव

Image
जौनपुर। सपा के राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर  गुरुवार को सरायख्वाजा क्षेत्र स्थित छबीलेपुर बाजार में सपा द्वारा आयोजित पीडीए जन पंचायत को सम्बोधित करते हुए सपा नेता अमित यादव ने कहा कि बीजेपी सरकार का बुलडोजर कानून और लंगड़ा बनाओ अभियान पीडीए के खिलाफ और संविधान के विरुद्ध है। योगी  सरकार की पुलिस पिछड़ों दलितो, अलसंख्यको के नौजवानों के खिलाफ लगड़ा बनाओ अभियान चला रही है। उनको विकलांग बनाकर आजीवन घर बैठना चाहती है सपा नेता श्री यादव ने कहा कि जनता से टैक्स लेकर यह भाजपा सरकार अपने प्रचार प्रसार अभियान में खर्च कर रही है और लोकसभा चुनाव जनता के पैसे पर लड़ने की तैयारी कर रही है। जो बेहद और गलत और शर्मनाक है। इसके खिलाफ सबको आगे आना होगा। वर्तमान मोदी योगी सरकार के खिलाफ लड़ाई लड़नी होगी। इस अवसर पर सपा नेता सुशील चंद दुबे प्रभारी सदर विधानसभा, सत्येंद्र यादव, रामजस यादव , भीम यादव  ,जितेंद्र यादव, कमाल अंसारी, राजकुमार , नन्हकू निषाद , रतीलाल कनौजिया ,रामचरित्र गौतम ,गोवर्धन पाल  रविनाथ पाल मौजूद रहै।

डीएम जौनपुर के निरीक्षण में वन स्टाॅप सेन्टर और वीडियो कार्यालय में मिली खामियां जानें क्या मिले निर्देश

Image
जौनपुर। निरीक्षण अभियान के तहत  जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ ने विकास खंड करंजाकला परिसर में बने वन स्टॉप सखी सेंटर और विकास खण्ड अधिकारी कार्यालय का औचक निरीक्षण किया।वन स्टॉप सखी सेंटर के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी के द्वारा विभिन्न कक्षो का निरीक्षण किया गया। उन्होंने निर्देशित किया कि वन स्टॉप सखी सेंटर में साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए। इस दौरान उन्होंने मौके पर उपस्थित पीड़ित महिलाओं एवं बालिकाओं से वन स्टॉप सखी सेंटर के द्वारा दी जा रही सुविधाओं/समस्याओं के संबंध में जानकारी ली और निर्देशित किया कि एमटीएस काउंसलर और केश वर्कर की भर्ती शीघ्र की जाए।   जिलाधिकारी ने उपस्थित समस्त कर्मचारियों को निर्देशित किया कि ड्यूटी के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही न की जाए। इस दौरान केश वर्कर कविता, स्टाफ नर्स रेखा, महिला कांस्टेबल रीना उपस्थित रहे। कार्यालय खण्ड विकास अधिकारी के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने उपस्थिति, मूवमेंट और ग्रांट रजिस्टर सहित विभिन्न रजिस्टर, कर्मचारियों की सर्विस बुक को चेक किया। पत्रावलियां अपडेट नहीं पाई गयी, जिसे शीघ्र...

फाइलेरिया परजीवी से होने वाली बीमारी है मच्छर के काटने से होती है सीएमओ ने बचने के जानिए बताए क्या उपाय

Image
जौनपुर।मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 लक्ष्मी सिंह ने एक मुलाकात के दौरान बताया कि फाइलेरिया वुचरेरिया बैंकोफ्टाई परजीवी से होने वाली बीमारी है। फाइलेरिया रोग संक्रमित मादा क्यूलेक्स मच्छर के काटने से फैलता है। क्यूलेक्स मच्छर ठहरे गन्दे पानी में पनपता है। बीमारी से बचने के लिए अपने आस-पास गन्दा पानी इकट्ठा नहीं होने देना है। बीमारी से बचने के लिए पूरे आस्तीन का शर्ट एवं पैंट पहनने की आवश्यकता है। रात में सोते समय मच्छरदानी का प्रयोग करना उचित है। फाइलेरिया रोग का लक्षण संकमित मच्छर के काटने के 10 से 15 साल बाद परिलक्षित होता है। हाथ पैर में सूजन, स्तन में सूजन एवं हाइड्रोसील फाइलेरिया के मुख्य लक्षण हैं। फाइलेरिया का लक्षण आने के बाद आजीवन लक्षण समाप्त नहीं होता है, इसलिए आवश्यक है कि लक्षण परिलक्षित न हो। विशेषज्ञों ने अनुसन्धान के बाद यह पाया है कि वर्ष में एक बार डी०ई०सी० एवं एल्बेण्डाजाल की एक खुराक (एम०डी०ए०) लगातार पाँच साल तक सेवन करने से संक्रमित व्यक्ति के अन्दर फाइलेरिया के लक्षण नहीं होते हैं। फाइलेरिया जानलेवा बीमारी नहीं है परन्तु फाइलेरिया के कारण अपंगता जैसी स्थित होती है जिस...